PTB News शिक्षा : बिमारियों से दूर रहने के लिए छात्रों को ज्यादा से ज्यादा फ्रूट्स खाने के लिए प्रेरित करने के मन्तव् से सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल मॉडल हाउस ब्रांच में फ्रूटस डे का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल अनुराधा शर्मा के दिशा निर्देशों पर नन्हें छात्रों नमन, फेरिका, हरजोत, दिव्यम, ख़ुशी, प्रीति, ऐशा, सरगुन, समाइरा, आकाशदीप, दक्षेश, अमृत, शिवम्, कशिश, गुरलीन, दीपिका, सोनाक्षी, दिव्यांशी, मन्नत, जन्नत, सहिजाता,
भव्या, वेदिका, अजनी, आरव आदि आम, सेब पाइनएप्पल, चीकू, केले, संतरा, तरबूज,सेब, अंगूर आदि फल बनकर संस्था में आये। छात्रों को अध्यापकों द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार के फलों जैसे सेब, केले, अमरूद, अंगूर, संतरा, पपीता, चीकू, अनार आदि से मिलने वाले भिन्न भिन्न प्रकार के विटामिनज़, आयरनज़ आदि की जानकारी दी गई वही फलों का सेवन ज्यादा करने के फायदे के बारे में भी बताया गया।
प्रिंसिपल अनुराधा शर्मा ने छात्रों को फलों को मिलकर बाँट कर खाने को कहा। वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने कहा कि स्कूल की ओर से पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को शरीरक तौर पर भी फिट रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए जागरूक करना था।








































