PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

विदेश भेजने के नाम पर महिला से ट्रैवल एजेंट ने ठगे साढ़े चार लाखों रुपये, पुलिस ने दर्ज की FIR,

bathinda four and half lakh rupees cheated on pretext of sending woman abroad Immigration Agent Travel Agent Crime News

PTB Crime न्यूज़ बठिंडा : बेरोजगारों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में लुधियाना के रहने वाले 4 भाइयों ने एक महिला को विदेश भेजने का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित महिला की तरफ से भी मामले की शिकायत एसएसपी बठिंडा को दी गई।

पुलिस की ईओ विंग ने मामले की पड़ताल करने के बाद आरोपित भाइयों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में धोखाधड़ी व इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपित लोगों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस को शिकायत देकर गांव रामनगर निवासी पिंकी रानी ने बताया कि वह विदेश जाने की इच्छुक थी।

इसके लिए उसने बठिंडा के सै फीट रोड और माहेश्वरी चौक पर स्थित इमिग्रेशन का काम करने वाले लुधियाना निवासी अमनदीप सिंह, जसवीर सिंह, राजवीर सिंह व हरप्रीत सिंह के साथ संपर्क किया। उक्त लोगों ने झांसा दिया कि वह अब तक कई नौजवानों को विदेश भेज चुके है, जबकि उनके द्वारा विदेश भेजे गए नौजवान अच्छे रोजगार में लगे हुए हैं।

पीड़िता के अनुसार उक्त व्यक्तियों की बातों में आकर उसने चार लाख पचास हजार रुपये दे दिए। लेकिन बाद में न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे लौटाए। इस तरह उनके साथ लाखों रुपये की ठगी की गई। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर चित्रार सिंह ने बताया है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest News