PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब की जनता के लिए बड़ी खुशख़बरी, डिजीलॉकर या एम. परिवाहन एप से डाउनलोड किये लायसेंस/आर.सी. को किया वैध, जाने क्यों?

RCs DLs DOWNLOADED FROM DIGILOCKER OR M.PARIVAHAN APP SHOULD BE CONSIDERED AS VALID CM REVIEWS SITUATION IN WAKE OF PENDING RC and

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पुलिस विभाग को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ( आर. सी.) और ड्राइविंग लायसेंस (डी. एल.) के कारण आम लोगों को हो रही अनावश्यक परेशानी से बचाने के निर्देश दिए हैं। आज यहाँ एक मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्राइविंग लायसैंसों और वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के लिए स्मार्ट चिप बनने में भारी कमी के कारण आम लोगों को काफ़ी दिक्कतें पेश आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से इस समस्या का जल्द से जल्द निपटारा करने के लिए पुख़्ता यत्न किये जा रहे हैं जिससे लोगों को किसी भी किस्म की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को हिदायत की है कि ज़रूरी संशोधन करके सारी प्रक्रिया को सुचारू और दुरुसत किया जाये जिससे जल्दी से जल्दी ड्राइविंग लायसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेटों की छपाई को यकीनी बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इससे पहले स्थिति और बिगड़े, उन लोगों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाये, जिन्होंने इससे पहले सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाये। उन्होंने अधिकारियों को मामले की समयबद्ध ढंग के साथ जांच करके उनको रिपोर्ट सौंपने के लिए भी कहा जिससे दोषियों के खि़लाफ़ कार्यवाही की जा सके। भगवंत मान ने कहा कि यह समझने की ज़रूरत है कि नये ड्राइविंग लायसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने में देरी देश से बाहर से मंगवाई गई चिपों की कमी के कारण हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति का पूर्व अनुमान लगाया जा सकता था और इसका व्यावहारिक समाधान पहले ही किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि सभी प्रवानित लायसेंस और आर. सी. ‘सारथी और वाहन पोर्टल’ पर उपलब्ध हैं और उनको डिजीलॉकर या किसी भी डिवाइस पर डाउनलोड किया जा सकता है और प्रिंट भी लिया जा सकता है। भगवंत मान ने कहा कि डिजीलॉकर या एम. परिवहन एप से डाउनलोड किये आर. सी. / डी. एल. को पुलिस की तरफ से प्रामाणिक दस्तावेज़ माना जाये और यह ऑनलाइन दस्तावेज़ दिखाने वाले यात्रियों का चालान नहीं किया जाना चाहिए।

Latest News