PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब पुलिस में तैनात ASI के खौफनाक कदम से तबाह हुआ परिवार, फैली सनसनी,

punjab gurdaspur news gurdaspur punjab police asi murder wife son Big Breaking News

PTB Crime न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस ASI ने अपनी पत्नी, बेटे और पालतू कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गांव भूबंली की है। पूरी घटना पड़ोस में रहने वाली महिला ने देख ली, जिसके बाद ASI भूपिंदर सिंह उसका अपहरण कर अपने साथ ले गया।

इस सनसनीखेज घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घरेलू कलह के चलते घटना हुई है। बताया गया है कि ASI भूपिंदर सिंह का 19 वर्षीय बेटा विशाल विदेश जाने वाला था। उसके डॉक्यूमेंट्स भी तैयार हो गए थे, लेकिन उससे पहले यह घटना हो गई।

गांव के सरपंच परमजीत सिंह ने बताया कि यह बेहद दुखद घटना है। पत्नी और बेटे के शव शव बेड पर पड़े हुए थे। इसके अलावा भूपिंदर ने अपने पालतू कुत्ते को भी मार दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना को पड़ोसी महिला ने देखा और वह चिल्लाने लगी। जिसके बाद ASI भूपिंदर उसका अपहरण कर अपने साथ ले गया। पुलिस आरोपी ASI और महिला की तलाश कर रही है।

Latest News