PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

आप के रिंकू, लोकसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित कर, रात में भी कर रहे हैं काम, कहा ‘होंगे हम जरूर कामयाब’,

Aam Aadmi Party Jalandhar Lok Sabha seat candidate Sushil Rinku holding a meeting with his workers even at 11 pm

PTB Big Political जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : चुनाव हैं भाई, काम तो करना ही पडेग़ा के अनुभव और मकसद के साथ आम आदमी पार्टी के लोकसभा उप-चुनावों के उम्मीदवार सुशील रिंकू एक बार फिर से अपनी जीत सुनिश्चित करते हुए काम में डट गए हैं। दरअसल पूर्व विधायक सुशील रिंकू को बीते दिनों आम आदमी पार्टी ने जालंधर लोकसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया, जिसके बाद पहले तो विरोधियों के पैरों तले जमींन खिस्क गई।

ऐसे में अब जब पता है की सुशील रिंकू के आगे टीक पाना उनके लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन साबित हो सकता है तो वह अपनी रणनीति बनाने और रिंकू को हराने में जोड़ तोड़ लगाने में लग गए हैं। ऐसे में सुशील रिंकू विरोधियों की हर चल को समझ रहे हैं और अपने ऊपर उनको हावी करने से कैसे रेखा जाये और प्रचंड जीत की तरफ कदम बढ़ाते हुए रात के 11 बजे के बाद भी अपने साथियों और आप के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी में शामिल होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने साफ मना कर दिया है, और ऐसी के चलते आप भाजपा को नया उम्मीदवार ढूंढने में देरी हो रही है जो आज भी सफल नहीं हो सकी। वहीं दूसरी और अकाली-बसपा गठबंधन कल अपना उम्मीदवार घोषित कर सकता है, हालाँकि सूत्र बताते हैं कि पूर्व विधायक पवन टीनू को उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है,

लेकिन अभी तक अकाली दाल बसपा और बसपा अकाली दल एक दूसरे को अपना केंडिडेट चुनने को कह रहा हैं। फ़िलहाल चुनावी बिगुल बज चूका हैं, कांग्रेस पार्टी की लोकसभा चुनावों की उम्मीदवार कर्मजीत कौर ने जहां चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है वहीं सुशील रिंकू ने भी अपने स्तर पर कमान संभाल ली है और जल्द ही करतापुर से आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री बड़ी रैली निकालकर प्रचार का बड़े स्तर पर बिगुल बजाने वाले हैं।

Latest News