PTB News

Latest news
भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली, गर्लफ्रेंड ने उतरवाए बॉयफ्रेंड के कपड़े, आंखों पर बांधी पट्टी और जलाया जिंदा, जाने पूरा मामला, जालंधर : कार और एक्टिवा की हुई भीषण टक्कर, स्कूल जा रहे बच्ची हुई घायल, आरोपी गिरफ्तार, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र...

जालंधर सहित पंजाब के कुल 23 जिलों के RTO के पद किये पंजाब सरकार ने बहाल, DL व RC बनवाने में होगी आसानी,

Jalandhar RTO posts restored in with 23 districts of Punjab Government

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में अब लोगों को महीनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परिवहन विभाग ने एक अहम फैसला लेते हुए सभी जिलों में जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी (आरटीओ) के पद बहाल कर दिए हैं। परिवहन विभाग की शाखा-3 द्वारा अब नया आदेश जारी करते हुए आरटीओ की पुरानी व्यवस्था फिर बहाल कर दी है।

आरटीए के 7 पद समाप्त करते हुए, स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का पद बहाल कर दिया गया है, जिसके बाद आरटीए के चार पद और आरटीओ के 23 पद कायम किए गए हैं। इस तरह आरटीए के पद अब पटियाला, बठिंडा, जालंधर और फिरोजपुर जिलों में ही रहेंगे, जबकि 23 जिलों में से 8 जिलों- होशियारपुर, फिरोजपुर, संगरूर, एसएएस नगर, गुरदासपुर, कपूरथला, बरनाला, तरनतारन में ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

इसके अलावा अमृतसर, बठिंडा, फरीदकोट, जांलंधर, लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोगा, शहीद भगत सिंह नगर, फाजिल्का, मालेर कोटला, पठानकोट, मानसा और श्री मुक्तसर साहिब में पीसीएस अधिकारियों को आरटीओ के पद पर तैनात किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में 2017 में तत्कालीन सरकार ने डीटीओ के पद समाप्त करते हुए रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) का पद

सृजित कर 11 सचिवों की नियुक्ति कर दी थी। प्रत्येक आरटीए के अधीन दो जिलों का काम दिया गया था और यह कॉमर्शियल वाहनों संबंधी कामकाज भी देखते थे। बाद में कुछ काम संबंधित जिलों के एसडीएम के अधीन भी कर दिए गए थे। राज्य सरकार ने हाल ही में उस कंपनी का ठेका रद्द कर दिया,

जिसे परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) के चिप युक्त कार्ड बनाने का काम सौंपा था। कंपनी के पास, दोनों दस्तावेजों में लगने वाले चिप की अनुपलब्धता के चलते डीएल व आरसी कार्ड का इंतजार कर रहे लोगों की संख्या 2 लाख तक पहुंच गई है।

Latest News

Latest News