PTB News

Latest news
Asian Games 2026 में नीरू का लगा सटीक निशाना, भारत की झोली में डाला 5वां गोल्ड इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'बेगमपुरा डायलॉग्स-... 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री एलपीयू ने अपने छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र समुदाय की तारीफ़ ... शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने खटकड़ कलां पहुंचे सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी, रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र महेश ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत... आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन, सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना LPU में पैदा हुई तनावपूर्ण माहौल के बाद DGP गौरव यादव का सख्त आदेश Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब

कपूरथला से दुःखद ख़बर, दो भाइयों की गोलियां मारकर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या, गांव में छाया मातम,

Two brothers residents of Bidhipur village of Sultanpur Lodhi shot dead in Portland city of America PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ कपूरथला / अमेरिका : अमेरिका में पोर्टलैंड शहर के शापिंग मॉल के बाहर सुल्तानपुर लोधी के गांव बिधिपुर निवासी दो सगे भाइयों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार दोपहर की है। वहीं हत्यारा भी कपूरथला के गांव कांजली का ही बताया जा रहा है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बिजनेस में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसने बाद में खूनी रूप ले लिया।

अमेरिका में शहर पोर्टलैंड में बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे सुल्तानपुर लोधी के गांव बिधिपुर निवासी दिलराज सिंह दीपी और उसके छोटे भाई गोरा की शापिंग मॉल के बाहर किसी व्यक्ति के साथ बहस हुई थी। बहस के दौरान ही अचानक गोलियां चलने लगीं। इसमें दीपी व गोरा की मौत हो गई। दोनों की मौत की सूचना गांव बिधिपुर पहुंची तो घर में मातम छा गया। मृतकों के माता-पिता गांव में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि पोर्टलैंड पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार हत्यारा भी कपूरथला के गांव कांजली का रहने वाला है। हालांकि उसकी अभी तक पहचान नहीं हुई। हत्यारा दीपी व गोरा के साथ बिजनेस में साझेदार था और पैसे के लेन-देन को लेकर ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest News