PTB News

Latest news
इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'बेगमपुरा डायलॉग्स-... 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री एलपीयू ने अपने छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र समुदाय की तारीफ़ ... शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने खटकड़ कलां पहुंचे सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी, रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र महेश ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत... आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन, सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना LPU में पैदा हुई तनावपूर्ण माहौल के बाद DGP गौरव यादव का सख्त आदेश Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब Share Market हफ्ते की शुरुआत में हुई धड़ाम! निफ्टी में भारी गिरावट

हिमाचल के उप-मुख्यमंत्री ने हिमाचल कॉलोनी निवासियों से कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मांगे वोट,

Himachal Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri sought votes from the residents of Himachal Colony in favor of the Congress candidate Punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आज लोकसभा जालंधर उपचुनाव के प्रचार के लिए हिमाचल जनहित सभा रजिस्टर्ड व हिमाचल कॉलोनी निवासियों द्वारा कांग्रेस पार्टी के पक्ष में एक सभा का आयोजन किया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पूर्व विधायक राजिंदर बेरी विशेष रूप से पहुंचे।

इस सभा में हिमाचल जनहित सभा रजिस्टर्ड व हिमाचल कॉलोनी सहित क्षेत्र के पूर्व पार्षद शमशेर खैरा सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेता उपस्थित थे। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के प्रति लोगों का प्यार, सम्मान और समर्थन इस बात की गवाही दे रहा है कि जालंधर से कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीत रही है,

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति आम लोगों का विश्वास पहले की भांति बरकरार है और पंजाब के लोग ‘बदलाव’ के भ्रम में आप पार्टी को वोट देकर पछता रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी मोर्चों पर बुरी तरह विफल साबित हुई है, सरकार ने जनता से की गई गारंटी क्या पूरी करनी थी, बल्कि उसने राज्य की कानून व्यवस्था को बुरी तरह से तहस नहस कर डाला है।

उन्होंने कहा कि रोज़ाना हो रही आपराधिक घटनाओं के कारण पंजाब के लोग डर के माहौल में जी रहे हैं। इसी तरह बीजेपी की बात करें तो बीजेपी के कार्यकाल में देश की जनता त्रस्त है, वहीं बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने देश को अंदर से कमजोर कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषणों से लोगों का पेट भरने की सोचते हैं परंतु अब ऐसा नहीं होगा।

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग बहुत ही ईमानदार और मेहनती हैं, लेकिन विरोधी पार्टियां हिमाचलियों के साथ हमेशा ही वितकरा करती रही हैं, आने वाले समय में हिमाचली परिवार इसका करारा जवाब देगी। वहीं अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि जिस तरह से इस बार हिमाचल वासियों ने हिमाचल में विरोधी दलों का सूपड़ा साफ करके कांग्रेस को प्रचंड जीत दिलाई है उसी प्रकार 10 मई को यही हिमाचली परिवार पंजे का बटन दबाकर कांग्रेस प्रत्याशी को प्रचंड जीत दिलाकर विजय बनाएंगे।

Latest News