PTB Crime न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब के जालंधर में बीते कल एक 6 महीने की बच्ची को उठा कर ले जाने वाले गिरोह की सीसीटीवी फुटेज सामने आते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है। बच्ची को उठाने वाले पकड़े गए आरोपी नाबालिग हैं। इन्होंने विज नगर के गाजी गुल्ला से अपने एक बेऔलाद रिश्तेदार को देने के लिए बच्ची को उठाया था। तीनों को जालंधर के आबादपुरा इलाके से गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों का सहारा लिया। पुलिस ने इनके आने और जाने वाले रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली थी। इसी के सहारे पुलिस 6 माह की बच्ची का अपहरण करने वालों तक पहुंची। जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने बच्चा चोरी का यह मामला पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद आरोपियों के फोटो भी जारी किए थे। नकोदर चौक पर पुलिस जब तलाश में थी तो मुखबिर से सूचना मिली बच्ची चुराने वाले आबादपुरा के हैं।
पुलिस ने छापामारी कर तीनों आरोपियों राहुल भट्टी पुत्र परमजीत उर्फ पम्मी, इंद्रजीत चंदन उर्फ बब्बू पुत्र राजपाल उर्फ बिट्टू और एक नाबालिग को पकड़ा है। इस मामले में पुलिस वे रिश्तेदार जिसे बच्ची दी थी उषा पत्नी प्रेम पाल को भी गिरफ्तार किया है। सभी आबादपुर गली नंबर 2 के् रहने वाले हैं। सीपी ने बच्ची उसके माता-पिता को सौंप दी है। बच्चा चुराने वाली लड़की समेत तीनों नाबालिगों में एक आबादपुरा के ही रहने वाले नामी बदमाश का भतीजा है। तीनों की उम्र 17 से 18 के बीच है। इस सारे मामले को थाना पुलिस की मदद से सीआइए स्टाफ ने सुलझाया है।

सीआइए स्टाफ पकड़े गए तीनों आरोपियों से सख्ती के साथ पूछताछ कर रहा है और अन्य वारदातों के बारे में भी पता लगा रहा है। हालांकि जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है उसकी क्वालिटी खराब है। सीसीटीवी में बच्चा उठाने वाले गिरोह के सदस्यों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। न ही स्कूटी का नंबर नजर आ रहा है। पुलिस खराब फुटेज उनके पहने कपड़ों, स्कूटी के कलर और जिस रूट से वह आए थे उस रूट पर लगे कुछ अन्य कैमरों को भी खंगाल कर गिरोह को पकड़ने पकड़ने में कामयाब रही। मामला विज नगर गाजी गुल्ला का है। यहां जब बच्ची को गिरोह ने उठाया उस वक्त प्रवासी ओम प्रकाश के दो बच्चे अपनी बहन को घर के बाहर झूला झूला रहे थे।
वहां पर कुछ अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। किडनैपर स्कूटी पर बच्चों के पास आए। उन्होंने पहले बच्चों को अपनी बातों में लगाया। इसके बाद 6 माह की बच्ची के भाई और बहन को 500 रुपए दिए और महिला ने बच्ची को उठा लिया। तीन किडनैपरों में से स्कूटी से नीचे सिर्फ महिला ही उतरी। महिला ने बच्ची को पहले खिलाने के लिए झूले से उठाया। उसके बाद वह बच्ची को लेकर स्कूटी पर बैठ गई और तीनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर टीमों का गठन कर दिया है, जो अलग-अलग स्थानों पर इस बच्चा चोर गिरोह का पता लगा रही हैं।

































