PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी दिवस,

KMV Collegiate Sr. Sec. School celebrates National Technology Day with full zeal and enthusiasm

मानवीय जीवन में इनोवेशन तथा टेक्नोलॉजी के महत्व के बारे में फैलाई गई जागरूकता,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर तथा के.एम. वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के द्वारा के.एम.वी. इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी दिवस मनाया गया. समाज के निर्माण एवं विकास में शोधकर्ताओं, इंजीनियरज़ तथा वैज्ञानिकों के योगदान को दर्शाते इस दिवस के उपलक्ष में कॉलेजिएट स्कूल द्वारा ई-कोलॉज, पोस्टर मेकिंग, वर्कशॉप आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया गया जिनमें छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए मानवीय जीवन में इनोवेशन तथा टेक्नोलॉजी के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाई.

कॉलेजिएट स्कूल की आर्ट्स, कॉमर्स तथा साइंस की छात्राओं ने जहां टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को दर्शाते कोलाज तथा पोस्टर बनाए वहीं साथ ही विद्यालय के इन्नोवेशन हब में भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जहां छात्राओं ने हाथों से तैयार किए गए विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों के बारे में जाना. विद्यालय के फिज़िक्स विभाग से डॉ. नीतू चोपड़ा ने छात्राओं को विभिन्न उपकरणों के उपयोग के बारे में भी समझाया. ई-कोलॉज प्रतियोगिता में से साक्षी पहले, हररूप दूसरे तथा कृतिका रानी तीसरे स्थान पर रही. इस ही प्रतियोगिता में से कोमलप्रीत कौर, हरनूर कौर तथा दीक्षा को स्पेशल इनाम प्रदान किया गया.

इसके साथ ही पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में से साक्षी पहले स्थान पर रही जबकि खुशी दूसरे और विधिता ने तीसरा स्थान हासिल किया. स्पेशल पुरस्कार के लिए आयुषी, नवजोत सैनी, दीक्षा, परनीत तथा के.वी. सोनल को चुना गया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए मौजूदा समय में टेक्नोलॉजी की समाज को ज़रूरत तथा इसकी देन के बारे में बात करते हुए छात्राओं को शोध तथा इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए श्रीमती वीना दीपक, कोऑर्डिनेटर, श्रीमती आनंद प्रभा, इंचार्ज, के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल, डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर तथा कॉलेजिएट स्कूल के सभी अध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की. ई-कोलाज तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डॉ. सुमन खुराना, अध्यक्षा, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस विभाग ने जज की भूमिका निभाई.

Latest News