PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के बाद होशियारपुर-जालंधर सड़क मार्ग पर दो गुटों में हुआ, चली गोलियां, एक गंभीर घायल, एक की हुई मौत,

two groups broke out on the Hoshiarpur Jalandhar road bullets fired one seriously injured one dead Punjab

PTB Crime न्यूज़ जालंधर / होशियारपुर : जालंधर में देर रात चली गोलियों के बाद अब होशियारपुर-जालंधर सड़क मार्ग पर स्थित गांव पीपलांवाला के नजदीक एक जिम के बाहर दो गुटों में हुई खूनी गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस गैंगवार में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए बताये जा रहे हैं। इस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना मॉडल टाउन के प्रभारी ने मीडिया को बताया कि होशियारपुर-जालंधर रोड पर स्थित गांव पीपलांवाला में एक जिम के बाहर कुछ युवकों की बहस के बाद मामूली झड़प हुई जोकि बाद में खूनी झड़प में तब्दील हो गए।

जिसके बाद दो गुटों में गोलियां भी चलाई जाने का समाचार मिला है। इस वारदात में दो के गंभीर जख्मी भी हुआ है। घायलों की पहचान चन्ना व साजन के रूप में हुई है। फिलहाल अभी तक घायलों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक जो दो गंभीर जख्मी हुए हैं उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है व पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कार रही है।

वहीं आपको यह भी बता दें कि जालंधर शहर में चुनावों के ठीक बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलने की बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर थाना 7 के अधीन आते गढ़ा क्षेत्र में गत रात्रि हुई गैंगवार में एक युवक को 4 गोलियां लगी है। घायस युवक को तुरन्त जौहल अस्पातल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र के रहने वाले युवक प्रेमा की वासू नामक युवक से पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया। कुछ दिन पहले युवक प्रेमा पर हमला हुआ था जिसका मामला भी दर्ज हुआ था,

इसी रंजिश के चलते गत रात्रि वासू ने साथियों सहित गोलियां चला दी, इस दौरान एक बल्लू नाम युवक भी घायल हो गया। वहीं अभी-अभी जानकारी मिली है की होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर हुई सुबह के समय खूनी झड़प में एक युवक जिसका नाम साजन बताया जा रहा है की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं चन्ना की हालत भी नाजुक बनी हुई है। इन दोनों को होशियारपुर के आईवीवाई अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती करवाया गया था।

Latest News