PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लुटेरे लूट ले गए घर से कैश और गहने,

punjab-ludhiana-khanna-news-khanna-officers-colony-loot-retire-health-worker-surjit-kaur

PTB Crime न्यूज़ खन्ना : खन्ना के मलेरकोटला रोड पर ऑफिसर्स कॉलोनी में बाइक सवार 3 लुटेरों ने बुजुर्ग महिला को घर में बंधक बना लिया। उन्होंने बड़ी बेहरमी से बुजुर्ग के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और सिर पर लोहे की रॉड से वार किए। इसके बाद वह घर से कैश और गहने लूटकर फरार हो गए। घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उजागर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी सुरजीत कौर स्वास्थ्य विभाग से बतौर हेल्थ वर्कर रिटायर है। घर में दोनों अकेले थे। वह अपने घर के सामने किसी के पास गया था। रविवार शाम साढ़े 4 बजे के करीब बाइक पर 3 युवक आए। उन्होंने अपना मुंह ढका हुआ था। दो लुटेरे सीधे उनके घर में पहली मंजिल पर बने कमरे में गए। तीसरा बाइक पर बाहर गली में ही खड़ा रहा। अंदर गए दोनों लुटेरों उसकी पत्नी पर हमला किया।

पत्नी के हाथ बांध दिए और मुंह में कपड़ा डाल दिया ताकि आवाज बाहर न आए। वे घर से करीब 8 तोले सोने के जेवरात और कुछ नकदी ले गए। इसके बाद बड़ी मुश्किल से उसकी पत्नी ने अपने हाथ खोले और शोर मचाया। इसके बाद पड़ोसी जीत सिंह मौके पर पहुंचा तो उसकी पत्नी बेड पर गिरी हुई थी। सिर से खून निकल रहा था और आंखों में सूजन थी। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Latest News