PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के पत्रकार रवि गिल को मौत के लिए उकसाने वाले चौथे आरोपित पत्रकार को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन अस्पताल में उपचाराधीन, लग सकती है अलग से एक और धारा,

suside-case-jalandhar-journalist-ravi-gill-kirti-gill-shubham-gill-sajan-nehwal-police-registers-fir-against-rajesh-kapil-editor-jai-hind-arrested

PTB City न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : जालंधर के पत्रकार रवि गिल की खुदकुशी के मामले में पुलिस को आज उस समय बड़ी सफतला मिली जब पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर चौथे आरोपी पत्रकार राजेश कपिल को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल इस की किसी भी पुलिस अधिकारी ने पुष्टि तो नहीं की है लेकिन मीडिया के सूत्रों से जानकारी मिली है की पुलिस ने देर रात ही इस करवाई को अंजाम दे दिया था और अब वह राजेश कपिल को लेकर जालंधर आ रही है।

इससे पहले आपको यह भी बता दें कि पुलिस ने पीड़ित परिवार व समर्थन के देर रात भड़के गुस्से को शांत करने के लिए तीनों आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये खुद पुलिस कमिश्नर जालंधर आईपीएस कुलदीप सिंह चाहल ने कॉल करके शक्ल दिखाई और कुछ परिजनों को आरोपियों को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है के पुख्ता सबूत देने के लिए अपने साथ दिखने भी लेकर गई और बाद में इन तीनों आरोपियों को पकड़ कर देर रात जालंधर लेकर पहुंची। वहीं पता चला है कि इन आरोपियों ने अपने बेगुनाही का जब सबूत देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो वायरल कि तो उस समय यह फर्नेल पी रहे थे और लगातार उल्टियां मार रहे थे।

फ़िलहाल अब पुलिस के सूत्रों की मानें तो अब इन तीनों आरोपियों के ऊपर Attempt to suicide का अलग से केस भी दर्ज कर सकती है जोकि एक जघन्य अपराध है और इसके लिए {भारतीय दंड संहिता यानी आईपीसी की धारा 309 के तहत आत्महत्या की कोशिश करने वाला अपराधी है, जिसके लिए एक साल कैद की सजा का प्रावधान है} अब इन तीनों आरोपियों जिनमें कीर्ति गिल उसका भाई शुभम गिल और साजन नरवाल उर्फ़ गोरा को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और पुलिस के सख्त पहरे में उनको रखा गया है।

आपको यह भी बता दें कि न्यूज पोर्टल चलाने वाले रवि गिल ने शास्त्री मार्किट में स्थित सिटी हब होटल में जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली थी। रवि गिल की जेब में से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमे एक अन्य पोर्टल चलाने वाली महिला, उसके भाई और एक अन्य पत्रकार सहित चार लोगों के नाम लिखे हैं जिस पर रवि गिल ने पैसे मांग कर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए है।

खुद को पत्रकार कहने वाली महिला पहले एक साथ ही सांझ टीवी नाम का पोर्टल चलाते थे, लेकिन कुछ समय से महिला अलग हो गई थी। थाना नई बारादरी की पुलिस ने रवि के परिजनो पर चारों आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। बता दें कि मीडिया कर्मी रवि गिल द्वारा जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी करने के मामले के बाद शनिवार शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

Latest News