PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

आईवी वर्ल्ड स्कूल में रक्षा बंधन का त्योहार,

ivy-world-school-rakshabandhan-celebrations

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर छात्रों के चहुंमुखी विकास के लिए वचनबद्ध है, इसलिए अच्छी शिक्षा के साथ – साथ छात्रों को जीवन में परिवार व संस्कृति के महत्व पर नियमित रूप से ज़ोर दिया जाता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए विद्यालय में भाई- बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन त्योहार के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां करवाई गई जिसमें सभी छात्रों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।

छात्रों ने धागे और मोतियों की सहायता से खूबसूरत राखियाँ बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया । इस अवसर पर छात्रों ने राखी के लिए थालियां सजाईं। इसके साथ साथ सरहद पर रहने वाले देश के वीर जवानों को राखी बाँधी और वीरो का धन्यवाद किया जो दिन रात देश की सेवा में त्तपरता तथा तन्मयता से सरहद पर तैनात रहते है।

छात्रों के द्वारा स्वनिर्मित राखियों में से देश के प्रधानमंत्री श्री नरिंदर मोदी जी को भी इस अवसर पर राखियाँ भेजी गईं। इन गतिविधियों में भाग लेते हुए छात्रों ने परिवार व पारिवारिक संबंधों की जीवन आवश्यकता को भी समझा। वासल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान श्री के.के वासल जी, चेयरमैन श्री संजीव वासल जी, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी, सी.ई.ओ श्री राघव वासल जी,

निर्देशिका श्रीमती अदिती वासल जी ने सभी छात्रों तथा शिक्षकों के प्रयत्नों की सराहना की और कहा ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में रिश्तों के महत्व को बढ़ावा देने में सहायक होती हैं, इसलिए भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।श्रीमती एस.चौहान, वरिष्ठ प्रधानाचार्या आईवी वर्ल्ड स्कूल,जालंधर ने इस कार्य के लिए आइवियन्स द्वारा किए गए प्रयत्नों और उत्साह की खूब प्रशंसा की ।

Latest News