PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

जालंधर के साथ लगते कस्बे में सनकी टीचर ने बोनट पर एक युवक को लटकाकर 10 KM तक घुमाया; Video हुआ Viral

punjab-sultanpur-lodhi-teacher-baljinder-singh-hanging-harmanpreet-singh-him-on-bonnet-10-km

PTB Big न्यूज़ सुल्तानपुर : पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शालापुर बेट मोड़ के पास एक टीचर ने एक युवक पर कार चढ़ाने की कोशिश की, वहीं, युवक बचने की कोशिश करते हुए कार की बोनट पर लटक गया। इसके बाद टीचर युवक को कार पर लटकाकर लगभग 10 किलोमीटर तक घुमाया। पीड़ित का नाम हरमनप्रीत सिंह है। 

.

.

हरमनप्रीत सिंह सुलतानपुर लोधी में एक निजी एकेडमी में IELTS की पढ़ाई करता है। उसने बताया कि वह शालापुर बेट गांव के पास एक सड़क पर खड़ा था। तभी एक तेज रफ्तार में कार आई, कार को बलजिंदर सिंह चला रहा था, जो कि एक टीचर है। हरमनप्रीत ने बताया कि पहले उसने कार से उसे टक्कर मारी. इसके बाद गाड़ी के बोनट पर लटकाकर उसे घुमाया। युवक ने बताया कि आरोपी टीचर ने शालापुर गांव से लेकर सुल्तानपुर लोधी, मंडी रोड, उधम सिंह चौक,

.

कपूरथला रोड तक करीब एक घंटे तक आगे बोनट पर लटकाकर कार चलाता रहा। तभी सामने से एक गाड़ी आ गई, उसने अपनी कार धीमी की तो वह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, इस दौरान वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि जख्मी हरमनप्रीत को उसके चाचा सुरजीत सिंह ने स्थानीय सरकार अस्पताल में भर्ती करवाया है। सुरजीत सिंह ने बताया कि बलजिंदर सिंह आपराधिक प्रवृति का है। उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। उसका हमारे साथ पुराना विवाद भी चल रहा है, जिस में पुलिस इसको गिरफ्तार नहीं कर रही थी।

.

.

इस मामले में बलजिंदर सिंह से मामले में बात करने की कोशिश की गई तो वह कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती था। वहीं, इस मामले में बलजिंदर के रिश्तेदार जसबीर सिंह ने बताया कि हरमनप्रीत ने जो भी आरोप लगाए हैं, वह झूठे हैं। उन्होंने कहा कि बलजिंदर सिंह अपने स्कूल पत्नी प्रवीण कौर के साथ छुट्टी के लिए अर्जी देने जा रहा था, ऐसा इसलिए क्योंकि बलजिंदर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहा है। जसबीर सिंह ने बताया कि बलजिंदर अपनी गाड़ी खड़ी करके स्कूल के अंदर चला गया।

.

उसकी पत्नी बाहर ही इंतजार कर रही थी। तभी वहां हरमनप्रीत सिंह 15 युवकों के साथ आ धमका, इसके बाद सभी ने बलजिंदर पर हमला बोल दिया। इस दौरान युवकों ने हरमनप्रीत के कार के शीशे भी तोड़ दिए। इस हमले में बलजिंदर सिंह को चोट लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, इस मामले में सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे का वीडियो भी चेक किया जा रहा है। पीड़त के बयान के आधार पर ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.

Latest News