PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

अकाली दल के नेता बंटी रोमाणा की गिरफ्तारी केस में पंजाब पुलिस को दिया कोर्ट ने बड़ा झटका,

punjab-amritsar-akali-leader-parambans-singh-bunty-romana-case-update-court-sent-judicial-custody-aap-cm-bhagwant-mann-arvind-kejriwal-fabricated-video-viral-mohali

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाणा को गुरुवार देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हालांकि पुलिस द्वारा कोर्ट से बंटी रोमाणा का रिमांड मांगा गया था। कोर्ट ने मांग खारिज कर दी और इसके बाद बंटी रोमाणा को फिलहाल रोपड़ जेल में भेजा गया है।

.

.

बंटी रोमाणा को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से जुड़ा एक फैब्रिकेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने पर गुरुवार को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद अकाली नेता भड़क गए। खुद अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल नेताओं के साथ एसएसपी मोहाली दफ्तर पहुंच गए।

.

punjab-amritsar-akali-leader-parambans-singh-bunty-romana-case-update-court-sent-judicial-custody-aap-cm-bhagwant-mann-arvind-kejriwal-fabricated-video-viral-mohali

.

प्रदर्शन को देखते हुए देर रात बंटी रोमाणा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट के समक्ष तीन दिन का पुलिस रिमांड देने की बात कही। लेकिन कोर्ट ने साफ मना कह दिया कि इस मामले में रिमांड की आवश्यकता नहीं है। जिसके बाद रोमाणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फैब्रिकेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के बाद

.

.

अकाली नेता रोमाणा की गिरफ्तारी पर अकाली दल ने सवाल खड़े कर दिए। सुखबीर बादल ने एसएसपी ऑफिस में सवाल किया कि उनकी व अकाली नेताओं के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लेकिन पुलिस ने उन पर कभी एक्शन नहीं लिया। जिसके बाद अकाली दल ने तुरंत एसएसपी मोहाली को अकाली दल व नेताओं की फैब्रिकेटेड वीडियो वायरल करने की शिकायत दे दी।

.

Latest News