PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाबभर में सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट पहुंचाएगा बाजरे के फायदे और रेसिपीज,

millet-workshop-by-st-soldier-in-association-with-pgi-chandigarh-and-punjab-agriculture-university-ludhiana

.

पीजीआई चंडीगढ़ और पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर आयोजित करेंगे वर्कशॉप्स,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी द्वारा पीजीआई चंडीगढ़ और पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना के साथ मिलकर बाजरा और बाजरा रेसिपीज को बढ़ावा देने के लिए पूरे पंजाबभर में वर्क्शाप का आयोजन करने के लिए अभियान की शुरुयात की गई।

.

.

इस अभियान का मुख्य उदेशय लोगों के बीच बाजरे की उपयोगिता को दर्शाना है कि किस तरह से बाजरा हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन सकते हैं और हमें आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करके बीमारियों से दूर रख सकते हैं। इस के तहत पहली वर्कशॉप पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना में की गई,

.

.

जिसमें डिपार्टमेंट ऑफ़ प्लांट ब्रीडिंग एंड जेनेटिक्स, डिपार्टमेंट ऑफ़ कम्युनिटी मेडिसिन एंड स्कूल ऑफ़ पब्लिक हेल्थ, पीजीआई चंडीगढ़ से डॉ.पूनम खन्ना, डॉ.रचना, होटल मैनेजमेंट के प्रिंसिपल संदीप लोहानी विशेषज्ञों के रूप में शामिल हुए। वक्ताओं ने विभिन्न प्रकार के बाजरे और उनकी उपयोगिताओं के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किस तरह से हम बाजरे को अपने विद्यार्थियों के हॉस्टल के खाने में शामिल कर सकते हैं।

.

.

संस्था के शेफ़ अखिल और शेफ सोरब ने उपस्थित मेहमानों और विद्यार्थियों के समक्ष बाजरे से बहुत से लज़ीज़ व्यंजन बनाए जिसमें हैल्थी मिलेट सलाद, फोग्टल उपमा और रागी के लड्डू बनाए जिसे सभी ने बहुत सराहा। प्रिंसिपल डॉ. संदीप लोहानी ने बताया की भविष्य में इस तरह की और भी वर्कशॉप्स आयोजित की जाएगी ताकि बाजरा और उसके फ़ायदों को घर घर तक पहुँचाया जा सके।

.

.

ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने होटल मैनेजमेंट की इस उपलब्धि के लिए सभी स्टाफ मेंबर्स को बधाई दी और आगे भी ऐसी नयी नयी गतिविधियाँ करने के लिए प्रेरित किया।

.