PTB Crime न्यूज़ तरनतारन : पंजाब के सरहदी जिले तरनतारन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां की CIA स्टाफ की टीम और गैंगस्टर व उसके साथी के बीच फायरिंग होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार इस फायरिंग में गैंगस्टर को भी गोलियां लगी हैं। इसके बाद उसे और उसके साथी को पुलिस ने पकड़ लिया। गैंगस्टर को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
. .मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए गैंगस्टर की पहचान चरणजीत उर्फ राजू शूटर निवासी गांव संघा के रूप में हुई है। जबकि उसके साथी की पहचान परमिंदरदीप सिंह निवासी गांव इब्बन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि राजू शूटर अपने साथी के साथ बाइक पर वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में घूम रहा है।
.
.पुलिस ने सूचना के बाद गुरुद्वारा बीड साहिब से गांव कसेल को जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान बाइक पर दो लोग आए। दोनों को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस पर चार गोलियां चला दीं। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक बदमाश को दो गोलियां लगी।
. .जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर राजू शूटर पर 8 मामले दर्ज हैं। उसने दो माह पहले गांव ढोटीया में सरकारी बैंक लूटने में विफल रहने पर ASI बलविंदर सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था। डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी पर भी 2 गोलियां लगी हैं, जबकि दो पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बचे हैं।
. . .

































