PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां के अधीन पड़ते जिला लुधियाना में चलती आटो में लड़की को किडनैप कर उसके साथ ऑटो चालक व उसके दो साथियों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया गया है। इस घटना के बाद हर तरह दहशत का माहौल बना हुआ है।
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिमलापुरी की एक युवती को गांव गिल छोड़ने के बहाने ऑटो चालक युवक ने किडनैप कर लिया। बताया जा रहा है कि लड़की को कैंड नहर के नजदीक सुनसान इलाके में ले गए, जहां उसके साथ ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने गैंगरेप किया। फिर से चलते ऑटो से फैंक कर फरार हो गए।
. . .इस सनसनीखेज घटना का पता चलते ही थाना डेहलों की पुलिस और उच्चाधिकारी हरकत में आ गए। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया व आगे की करवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार जल्द इस मामले में प्रैसवर्ता कर पुलिस के उच्चाधिकारी खुलासा कर सकती है, लेकिन शहर में हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा शहर की सुरक्षा को लेकर किये गए दावे फ़ेल साबित हुए हैं।
. . .

































