PTB Big न्यूज़ अमेरिका / चंडीगढ़ : खालिस्तान समर्थक व सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब मुख्यमंत्री भगवंत मान को मारने की धमकी दे दी है। इतना ही नहीं, पन्नू एक नया वीडियो जारी कर पंजाब के गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने के लिए कह रहा है, ताकि एक बार फिर पंजाब को आतंकवाद के दौर में धकेल सके। पन्नू ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन माहौल खराब करने की धमकी दी है।
. .आंतकी पन्नू ने अपनी वीडियो में पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने वाले पंजाब पुलिस के प्रयासों को गलत बताया है। पन्नू वीडियो में बीते दिनों हुए एनकाउंटरों की बात कर रहा है और पंजाब की जेलों व विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने को बोल रहा है। इतना ही नहीं, पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को ठीक करने के लिए उठाए गए कदमों को गलत करार दिया।
.
.आंतकी पन्नू ने सीएम मान को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह करार दिया है और डीजीपी गौरव यादव को भी पूर्व डीजीपी गोबिंद राम बताया है। पन्नू ने सीएम मान को धमकी भी दी है। सीएम भगवंत मान जहां भी तिरंगा फहराएंगे, वहां पन्नू माहौल खराब करने की तैयारी में है। पन्नू ने अपने शब्दों में सीएम को ऐसा कर सजा देने की बात कही है। वहीं, चेतावनी भी दी है कि एनकाउंटर की आड़ में पंजाब के नौजवानों की नसलकुशी ना की जाए।
. .आंतकी पन्नू इससे पहले भी देश तोड़ने की धमकियां देता रहा है। इतना ही नहीं, खालिस्तानी नारों को लिखवाने में भी पन्नू का ही हाथ रहा। पिछले महीने की 5 तारीख को पन्नू ने 13 दिसंबर को संसद हमले की धमकी थी। जिसके बाद 13 दिसंबर को भारत की नई संसद में कलर बम फेंके गए और घुसपैठ भी हुई थी।
.
































