PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

UPI से रिश्वत लेने वाले जेल के 2 डिप्टी सुपरिटेंडेंट को किया पुलिस ने गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा,

ludhiana-central-jail-two-deputy-superintendents-gagandeep-and-satnam-singh-arrested-ludhiana-central-jail-birthday-party-action

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना की सेंट्रल जेल के 2 डिप्टी सुपरिटेंडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों रिश्वत लेकर जेल बैरकों में कैदियों को नशा और मोबाइल सप्लाई करते थे। ये UPI के माध्यम से कैदियों और उनके परिजनों से रिश्वत लेते थे। कैदियों से मोबाइल फोन-बैन चीजें बरामद करने में अखबारों की खबरों में भी बने रहते थे।

.

.

इनकी पहचान डिप्टी सुपरिटेंडेंट गगनदीप शर्मा और सतनाम सिंह के रूप में हुई है। इन दोनों के नाम का खुलासा गिरफ्तार तस्करों ने किया। सोमवार को इनकी गिरफ्तारी की गई। 19 दिन पहले इस जेल से कैदियों ने बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया था और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब बर्थडे पार्टी में इस्तेमाल हुए मोबाइल का लिंक भी इन दोनों आरोपियों से खोज रही है।

.

.

दोनों अधिकारी कैदियों के साथ सांठ-गांठ करके लंबे समय से अवैध गतिविधियां चला रहे थे। डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने जेल में बंद आशु अरोड़ा, साहिल जिंदल, राम रतन, मुख्तियार सिंह के 2 साथी तरनतारन के गांव सरहाली के दिलप्रीत सिंह और ससराली कलां की मनदीप कौर को 17 जनवरी को गिरफ्तार किया था। मनदीप कौर और दिलप्रीत ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वह अधिकारियों की मदद से जेल में मोबाइल फोन और ड्रग्स की तस्करी करते रहे हैं।

.

.

DCP देहात जसकिरणजीत सिंह तेजा ने कहा कि जांच में सामने पाया कि जेल के कैदी दिलप्रीत सिंह और मनदीप कौर के माध्यम से प्रतिबंधित सामग्री और मोबाइल फोन खरीदते थे। दिलप्रीत और मनदीप सिंह जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट गगनदीप शर्मा और सतनाम सिंह को मोबाइल फोन और मादक पदार्थ सौंपते थे, जो पैसे के बदले कैदियों तक पहुंचाया करते थे।

.

.