PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

NRI के घर के बाहर अज्ञात कार सवार हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, फैली सनसनी,

haryana-karnal-miscreants-opened-fire-outside-the-house-big-crime-news

.

PTB Crime न्यूज़ करनाल : करनाल में गांव गोंदर के गुनियाना डेरा में NRI के घर के बाहर फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाश सफेद रंग की कार में सवार होकर आए थे। 7 से 8 राउंड फायर किए गए हैं। फायरिंग के बाद से ही घर में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना के बाद निसिंग पुलिस मौके पर पहुंच गई। घर के बाहर पड़े गोलियों के खोलों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

.

.

दंपती की शिकायत के आधार पर 4 से 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक आरोपियों के बारे में कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। डेरा गुनियाना रोड रणजीत नगर गोंदर निवासी कर्मपाल सिंह खेतों में बने डेरे पर रहते हैं। उनका एक लड़का 5-6 साल से अमेरिका में है। कर्मपाल अपनी पत्नी व मां के साथ ही घर पर रहते हैं।

.

.

24 जनवरी की रात करीब साढ़े 8 बजे कुछ हथियारबंद बदमाशों ने घर के गेट पर अंधाधुंध फायर किए। फायरिंग की आवाज सुनाई देने पर वह अपनी पत्नी व मां के साथ घर से बाहर निकले। लेकिन, तब तक आरोपी कार में बैठकर फरार हो चुके थे। बदमाशों की संख्या चार से पांच थी। गाड़ी को लेकर वे गुनियाना की तरफ गए। गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी।

.

.

कर्मपाल ने बताया कि उसके घर के बाहर गोलियों के खोल पड़े हुए थे। जिसमें कुछ पिस्टल के खोल थे तो कुछ रिवॉल्वर के। दीवार और दरवाजों पर गोलियों के निशान थे। कुछ हवाई फायर भी किए गए हैं। गोलियों की आवाज सुनने के बाद आसपास के डेरों के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे।

.

.

कर्मपाल का कहना है कि उसकी किसी के साथ भी कोई रंजिश नहीं हैं। दहशत का माहौल पैदा करने को फायर किए गए है। रात को ही निसिंग पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने कर्मपाल के बयान दर्ज किए और गोलियों के खोल अपने कब्जे में ले लिए। जांच अधिकारी दयानंद ने बताया कि कर्मपाल की शिकायत के आधार पर 4-5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।