PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

के.एम.वी. में दो दिवसीय लिटरेरी फेस्ट लिटमेनिया-24 सफलतापूर्वक आयोजित,

kmv-organizes-a-two-day-literary-fest-litmania-24

.

विभिन्न गतिविधियों में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा को बेहद खूबसूरती से किया प्रदर्शित,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ इंग्लिश के द्वारा दो दिवसीय लिटरेरी फेस्ट लिटमेनिया-24 (एन ओड टू ऑडेसी) का सफल आयोजन करवाया गया. अंग्रेज़ी साहित्य की विभिन्न अवधारणाओं से अवगत करवाते इस प्रोग्राम में विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की.

.

.

ज्योति प्रज्वलन के साथ आरंभ हुए इस प्रोग्राम के दौरान अपने संबोधन में प्राचार्या जी ने मानवीय जीवन में साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका से सभी को अवगत करवाया. उन्होंने कहा कि साहित्य मनुष्य को अधिक संवेदनशील, संजीदा, एवं सहानुभूतिपूर्ण बनाने के साथ-साथ जीवन के प्रति चिंतन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को पैदा करते हुए बेहतर इंसान एवं कुशल समाज के सृजन में अपनी विशेष भूमिका निभाता है.

.

.

इसके साथ ही उन्होंने सभी युवा विद्यार्थियों को साहित्य की खूबसूरती एवं संवेदनशीलता को समझने की अपील करते हुए इसे किसी भी संस्कृति का दर्पण बताया. उल्लेखनीय है कि इस प्रोग्राम के अंतर्गत लिटरेरी फैंसी ड्रेस, कविता उच्चारण, पेपर रीडिंग, कैलीग्राफी, शॉर्ट स्टोरी राइटिंग, निबंध लेखन एवं कविता लेखन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया जिनमें विद्यालय के विभिन्न विभागों की छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

.

.

इसके साथ ही छात्राओं के द्वारा अंग्रेज़ी साहित्य के विभिन्न किरदारों के साथ तैयार की गई लिटरेरी लेन एवं मंच पर रोमियो जूलियट, डॉ. फाउसटस, लुसिफर, लेडी मैकबेथ आदि को जीवंत रूप से प्रस्तुत करने की कला को सभी के द्वारा बेहद सराहा गया. मैडम प्रिंसिपल ने छात्राओं के द्वारा शानदार प्रस्तुति पर उन्हें मुबारकबाद देते हुए इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, अध्यक्ष, अंग्रेज़ी विभाग तथा डीन, स्टूडेंट वेलफेयर के साथ-साथ विभाग के समूह अध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की.

.

.