PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

CM योगी को फिर मिली बम से उड़ाने धमकी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस,

threat-bomb-cm-yogi-call-received-police-control-room-created-panic-police-engaged-investigation

.

.

PTB Big न्यूज़ लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पुलिस कंट्रोल रूम में आए एक कॉल से हड़कंप मच गया। इस कॉल में सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई। यह कॉल शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम के सीयूजी नंबर पर आया था। इसके बाद कंट्रोल रूम में तैनात हेड कांस्टेबल ने तुरंत धमकी वाले नंबर की शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

.

.

दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक शिकायतकर्ता हेड कांसटेबल उधम सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल आया था। जिसमें अज्ञात युवक ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा दिया जाएगा। सीएम आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी की शिकायत दर्ज होने के बाद से सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम पर इस तरह कॉल कर धमकी देने वाले की तेजी से तलाश की जा रही है।

.

.

धमकी के बाद से सीएम योगी की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इधर, पुलिस आरोपी का नंबर ट्रेस कर तलाशने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें इसस पहले भी सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। बीते साल भी एक युवक ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के माध्यम से सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी, इसके बाद पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी भदोही का रहने वाला था।

.

.