PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एचएमवी में फिएस्टा-द ट्रेड फेयर-2024 का आयोजन,

trade-fair-fiesta-2024-organized-at-hmv

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के योग्यात्मक दिशा-निर्देशन अधीन फिएस्टा द ट्रेड फेयर-2024 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप श्रीमती नीरू कपूर, जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद, चेयरमैन लोकल एडवाइजरी कमेटी, डॉ. सुषमा चावला, डॉ. पवन गुप्ता, श्री वाई.के. सूद, श्री कुन्दन लाल अग्रवाल उपस्थित रहे।

.

उत्सव का शुभारंभ मंगल तिलक लगा, ज्योति प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने प्लांटर एवं उपहार भेंट कर गणमान्य सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने मंच पर उपस्थित सभी गणमान्य सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन किया एवं कहा कि आप हमारे मार्गदर्शक एवं पथप्रदर्शक हैं। उन्होंने बताया कि यह संस्था नारी सशक्तिकरण की उत्तम मिसाल है। इस ट्रेड फेयर का आयोजन छात्राओं के कौशल को विकसित करने हेतु किया जाता है ताकि वह अपने आगामी जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें।

.

उन्होंने पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कामर्स एंड मैनेजमेंट को इस आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर श्रीमती नीरू कपूर ने समूचे कार्यक्रम के सफल होने की कामना की। उन्होंने संस्था की मर्यादा और संस्कारों की बात करते हुए कहा कि यह संस्था जहां छात्राओं को अकादमिक शिक्षा प्रदान करती है वहीं छात्राओं को नैतिक शिक्षा देकर उनका सर्वागीण विकास करती है। उन्होंने संस्था के साथ जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ताकाा किया और कहा कि यह संस्था दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करे।

.

जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद ने छात्राओं को आर्शीवाद दिया और ट्रेड फेयर का आनन्द उठाने के लिए कहा। इस उपरान्त मुक्ताकाश में गुब्बारे छोड़ फिएस्टा-द ट्रेड फेयर-2023 का शुभारंभ किया गया। इस उपरान्त प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने गणमान्य अतिथियों सहित विभिन्न स्टालस का भ्रमण किया। इस अवसर पर उत्सव को और आनन्दमय बनाने हेतु संगीत गायन विभाग की ओर से लोक गीतों का गुलदस्ता, डांस विभाग की ओर से भंगड़ा एवं गिद्दा टीम ने लोक नाच प्रस्तुत कर समागम को आनन्दवर्धक बनाया।

.

दोपहर के कार्यक्रम में फैशन शो का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि श्री सुधीर जी ने अपने वक्तव्य में कालेज की प्रगति हेतु आशीष दिया एवं परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च संस्था बन उभरे। इस अवसर पर माडलिंग भी प्रस्तुत की गई। छात्राओं ने उत्सव में लगे झूलों एवं खान-पान का भरपूर आनंद उठाया। ट्रेड फेयर के दूसरे सत्र में श्री राम कृष्ण गुप्ता मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कालेज में आकर प्रसन्नता अनुभव की एवं संस्था के इस आनंद उत्सव के सफलतापूर्वक समापन हेतु शुभकामनाएं दी।

.

इस अवसर पर लोकल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य श्री अशको परुथी तथा उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद रहे। सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक मास्टर सलीम, कुलदीप संधु और प्रभगिल ने भी इस ट्रेड फेयर को अपने गीतों के माध्यम से मनोरंजनात्मक बनाया। रेडियो सिटी 91.1 एफएम से आर.जे. सैंडी और आर.जे. लवीना ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर विभिन्न स्टाल ज्यूलरी, कपड़ों, ग्रूमिंग, एजुकेशन हब, खाने-पीने का सामान, सैल्फी कार्नर भी लगाए गए।

.

समारोह के अंत में विभिन्न गेम्स और इवेंट्स के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समस्त आनन्द उत्सव का आयोजन एडवाइजर डॉ. सीमा मरवाहा, ओवर आल इंचार्ज डॉ. संगीता अरोड़ा, सह-अध्यक्ष डॉ. वीना अरोड़ा, ट्रेड फेयर अध्यक्ष श्रीमती मीनू कोहली, सह अध्यक्ष डॉ. सीमा खन्ना ने किया।

.

ट्रेड फेयर आर्गेनाइजिंग कमेटी डॉ. आशमीन कौर, श्रीमती नवरूप, डॉ. अंजना भाटिया, श्री गुरमीत सिंह, डॉ. श्वेता चौहान, श्री पंकज ज्योति, श्री लखविंदर सिंह, श्री रवि मैनी, श्री तरुण महाजन के संरक्षण में सपन्न हुआ। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. रमनीता सैनी शारदा, श्रीमती बीनू गुप्ता तथा श्रीमती कुलजीत कौर द्वारा किया गया।

.