PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने व निर्दलीय विधायकों द्वारा दिए गए इस्तीफे को लेकर कहि बड़ी बात,

himachal-pardesh-cm-sukhvinder-sukhu-said-freezing-congress-bank-accounts-is-a-violation-of-democratic-values

.

PTB Political न्यूज़ शिमला : कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आज यानि शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर से संयुक्त पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव आते ही भाजपा सत्ता के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाती है। कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं। चुनाव के समय इस तरह की कार्रवाई सही नहीं है।

.

.

भाजपा को यह लगता है कि वे इस तरह के हथकंडों को अपनाकर सत्ता हासिल कर लेगी। ये लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। कांग्रेस इसका पूरजोर विरोध करती है। कांग्रेस इससे घबराने वाली है। केजरीवाल मामले पर कहा कि इस तरह से किसी मुख्यमंत्री को जेल की सलाखों के पीछे डालना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करना एक बहुत गंभीर विषय है।

.

himachal-pardesh-cm-sukhvinder-sukhu-said-freezing-congress-bank-accounts-is-a-violation-of-democratic-values

.

वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि निर्दलीय विधायकों ने इस्तीफा क्यों दिया, यह गहन जांच का विषय है। क्या कहीं नोटों के दम पर तो इस्तीफा नहीं दिया? यह जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। जनता ये मानती है कि चुनी हुई सरकार को गिराना लोकतंत्र के हित में नहीं है।

.

.

वहीं आपको यह भी बता दें कि हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायकों ने आज यानि शुक्रवार को राज्य विधानसभा पहुंचकर अपना इस्तीफा दिया। निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मुलाकात कर अपना इस्तीफा विधानसभा सचिव को सौंपा। बताया जा रहा है कि निर्दलीयों के अनुसार उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता के हित में विधायक पद से इस्तीफा दिया है।

.

.