PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं नें 10+2 बोर्ड परीक्षा परिणामों में बाज़ी मारी,

kmvites-outshine-in-102-board-results

.

191 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की परीक्षा, 37 छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी की 10+2 की छात्राओं ने सत्र 2023-24 के उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया. पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के द्वारा घोषित हुए परिणाम में छात्राओं ने इकोनॉमिक्स, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज़, केमिस्ट्री,

.

.

बायोलॉजी, गणित और बेसिक्स ऑफ़ ए-बिजनेस के साथ-साथ ड्राइंग एंड पेंटिंग, साइकोलॉजी एवं कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों में 100% परिणाम हासिल किए. उल्लेखनीय है कि 191 छात्राओं ने जहां यह परीक्षा प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की वहीं कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम 100% रहा और इसके अलावा 37 छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए.

.

.

विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने उपलब्धि हासिल करने वालों को बधाई दी और उन्होंने छात्राओं को इसी भावना के साथ आगे बढ़ने और भविष्य में भी अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं. तनवीर कौर, सुखलीन कौर, हरलीन कौर, सहजप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, काव्यांजलि, सिमरनप्रीत कौर, योगिता,

.

.

शरणजीत कौर, भूमिका, सुचित्रा, दीक्षा, कोमलप्रीत कौर, परनीत, मनरूप कौर, कृतिका रानी और मनप्रीत कौर जैसी कुछ प्रतिभाशाली छात्राओं जिन्होंने संस्था को गौरवान्वित किया है को शाबाशी देते हुए उन्होंने छात्राओं का उचित मार्गदर्शन करने वाले कॉलेजिएट स्कूल के सभी प्राध्यापकों के द्वारा किए जाते प्रयासों की भी रहना की.

.

.

.