PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

एयर होस्टेस का कारनामा, प्राइवेट पार्ट में छिपाकर अरब देश से भारत ले आई ऐसी चीज के सभी रह गए हैरान, ऐसे गई पकड़ी,

air-hostess-arrest-with-gold-smuggling-from-arab-countries-to-india

.

PTB Big न्यूज़ केरल : लोग अपनी गिरी हुई नीयत और लालचपन से क्या-क्या कर बैठते हैं। मतलब कुछ भी। वे ये नहीं समझते कि जब राज खुलेगा तो उनकी कितनी फजीहत होगी और कार्रवाई होगी सो अलग। दरअसल, एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक एयर होस्टेस सोने की तस्करी मामले में पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि, यह एयर होस्टेस अरब देश से प्राइवेट पार्ट में करीब 1 किलो सोना छिपाकर भारत ला रही थी।

.

.

जब फ्लाइट भारत पहुंची तो जांच के दौरान एयर होस्टेस का सारा राज खुल गया। एयर होस्टेस से सोना बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरी घटना केरल के कन्नूर एयरपोर्ट की है। जहां एअर इंडिया एक्सप्रेस की इस एयर होस्टेस के पास से लगभग एक किलो सोना बरामद किया गया। एयर होस्टेस यह सोना अरब देश ओमान की राजधानी मस्कट से अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ला रही थी।

.

.

शक और गुप्त सूचना के आधार पर जब एयर होस्टेस की जांच हुई तो उसके पास से करीब 960 ग्राम सोना जब्त किया गया। इसके बाद उक्त एयर होस्टेस के बारे में पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफतार कर लिया। एयर होस्टेस की पहचान कोलकाता की रहने वाली सुरभि खातून के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी खातून को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड हासिल की है।

.

.

आरोपी खातून से पूछताक्ष की जाएगी। कहा जा रहा है कि आरोपी पहले भी इस तरह से कई बार सोने की तस्करी कर चुकी है। वह अरब देशों से इसी तरह सोना छिपाकर ला चुकी है। लेकिन पहले वह पकड़ी नहीं जा सकी। पुलिस अब आरोपी से विस्तार से पूछताक्ष करेगी। पुलिस पता लगाएगी कि अरब देशों से सोना किस प्रकार लाया जा रहा था और भारत में सोने की तस्करी कहां की जा रही थी।

.

.

Latest News