PTB News

Latest news
लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव, किसके सिर पर सजने वाला है विधायक पद का ताज? Iran के निशाने पर हैं अमेरिका के ये एयरबेस, पूरी दुनिया में मच सकता है तहलका, अमेरिका के हमले पर भड़का ईरान, खामेनई ने खाई बदले की कसम, क्या कुछ कहा? पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आई बड़ी ख़बर, हमलावरों के लिए आखिर किसने किया था खाने-पिने और रहने का प्रबंध... GNA यूनिवर्सिटी ने 'यंग अचीवर्स अवार्ड सेरेमनी 2025' में फगवाड़ा के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, कपूरथला पुलिस ने नशे के खिलाफ साइकिलाथॉन यात्रा को हारी झंडी देकर किया रवाना, भ्रष्टाचार के एक मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, DC के PA को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, पंजाब, पुलिस ने किया फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लाखों रुपये कैश, 67 मोबाइल बरामद सहित छह गिरफ्तार, जालंधर, ओर्थोनोवा अस्पताल के प्रख्यात पर डॉ. हरप्रीत सिंह से मिलने पहुंचे जर्मनी के प्रसिद्ध डॉ. ALI... जालंधर, अवैध टैक्सी स्टैंड विवाद, PTB News के पास पहुंची परमिशन की कॉपी,
Translate

पंजाब Exit Poll 2024 : 13 सीटों पर किस पार्टी को मिल रही है बढ़त,

chandigarh-punjab-exit-poll-results-2024-lok-sabha-election

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / दिल्ली : पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की 1 लोकसभा सीट के लिए वोटिंग 1 जून की शाम 6 बजे पूरी हो गई। नतीजे 4 जून को आएंगे। उससे पहले कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीत सकती है, इसके बारे में एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। पब्लिक-मैट्रिज और पी मार्क के मुताबिक पंजाब की 13 सीटों में से आम आदमी पार्टी (AAP) 3 से 6 सीटें जीत सकती है।

.

.

3 सीटें कांग्रेस और 2 सीटों पर भाजपा को बढ़त का अनुमान है। वहीं इंडिया टीवी CNX के अनुसार पंजाब में 3 से 6 सीटें आम आदमी पार्टी को मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 3 सीटों का अनुमान जताया गया है। जबकि बीजेपी को 2 और अन्य को भी दो मिलने की संभावना जताई गई हैं। पंजाब में एग्जिट पोल पर गुरदासपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि एग्जिट पोल चाहे जो भी कहें, इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा। जाति के आधार पर वोट मांगना देश के लिए खतरनाक है।

.

.

अगर पंजाब में 2014 के चुनाव की बात करें तो AAP ने 4 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था। इस चुनाव में अकाली दल ने भी 4 सीटें जीती थी। वहीं कांग्रेस ने 3 और भाजपा ने 2 सीटें जीती थी। 2019 के चुनाव में AAP ये प्रदर्शन दोहरा नहीं पाई थी। इस चुनाव में AAP को एक सीट पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस ने 8 और अकाली दल व भाजपा ने 2-2 सीटों पर जीत हासिल की थी। इन दोनों चुनाव में भाजपा और अकाली दल का गठबंधन था।

.

वहीं रिपब्लिक भारत मैटराइज एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी को फायदा हो रहा है। आप को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस को तीन और भाजपा को दो सीटों पर जीत मिल सकती है। आपको यह भी बता दें कि आमतौर पर पंजाब में कांग्रेस और अकाली दल-भाजपा के बीच भिड़ंत होती रही है। 2014 में आप की एंट्री के साथ समीकरण बदले और मुकाबला तिकोना हो गया। इस बार अकाली दल और भाजपा अलग अलग लड़ रहे हैं ऐसे में मुकाबला चौकोना हो गया है।

.

.

वहीं अगर इंडिया टुडे एग्जिट पोल की बात करें तो पंजाब में एनडीए गठबंधन को 26 फीसदी वोट शेयर मिलने के अनुमान है, जबकि इंडिया ब्लॉक के खाते में 31 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है। अगर सीटों की बात करें तो पंजाब की 13 में से 2 से 4 सीटें एनडीए गठबंधन और इंडिया ब्लॉक को कांग्रेस को 7 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि AAP को 0-2 सीटें, शिरोमणि अकाली दल को 2-3 और निर्दलीय के खाते में 1 सीट जाने का अनुमान है।

.

Latest News