PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

आयुष्‍मान योजना : अब आमिर-गरीब को भी मिलेगा मुफ्त इलाज, जाने इसके पीछे की वजह,

money-making-tips-ayushman-yojana-will-change-after-health-ministry-report-middle-class-also-take-benefit

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : आयुष्‍मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य (आयुष्‍मान) योजना को लागू हुए 5 साल बीत चुके हैं। अब तक देश में करीब 10 करोड़ लोगों को इसका फायदा मिल चुका है। 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली यह योजना गरीब तबके के लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। लिहाजा सरकार ने 5 साल बीतने के बाद योजना में बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है।

.

.

आने वाले समय में आयुष्मान योजना का दायरा और इसके पैकेज सिस्‍टम को पूरी तरह बदल दिया जाएगा। इसके तहत माना जा रहा है कि एक तय उम्र सीमा के बाद अमीर-गरीब सभी को इसका फायदा दिया जाएगा। दरअसल, केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने योजना में और सुधार करने की वकालत की है। इसके लिए नीति आयोग के सदस्‍य (स्‍वास्‍थ्‍य) डॉ वीके पॉल की अध्‍यक्षता में एक समिति भी बनाई गई थी।

.

यह समिति जल्‍द ही अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय को सौंप देगी और उसके आधार पर ही योजना में बदलाव का खाका तैयार किया जाएगा। अनुमान है कि समिति जल्‍द ही अपनी रिपोर्ट सौंपने वाली है। कयास लगाए जा रहे कि आयुष्‍मान योजना के तहत अब देश के ज्‍यादा से ज्‍यादा अस्‍पतालों को जोड़ा जाएगा। इसमें छोटे शहरों के अस्‍पताल भी शामिल होंगे, ताकि लोगों को इलाज की सुविधा जल्‍दी मिल सके।

.

.

इसके अलावा योजना के पैकेज सिस्‍टम में भी सुधार की तैयारी है. अभी योजना के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा, लेकिन इसका दायरा भी बढ़ाया जा सकता है। कयास तो यह भी लगाए जा रहे कि इस दायरे को 7 से 10 लाख तक किया जा सकता है। योजना के तहत अस्‍पतालों के बिलों का भुगतान जल्‍दी कराने के लिए भी नया सिस्‍टम विकसित किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद यह तय होगा कि किस तरह का पेमेंट सिस्‍टम विकसित किया जाए, जो आसानी से बिलों का निपटारा कर सके।

.

.

इसके अलावा योजना का दायरा बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी बातचीत चल रही है। योजना में सबसे बड़ा बदलाव बुजुर्गों के लिए होने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि 70 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को इस योजना के तहत लाया जाएगा। इसका मकसद बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है। लिहाजा इसमें इनकम के बजाए सिर्फ उम्र के आधार पर इलाज देने का बड़ा बदलाव हो सकता है। तब इसका फायदा मध्‍य वर्ग के बुजुर्गों को भी मिलेगा।