PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इनोसेंट हार्ट्स में हर्षोल्लास से मनाया गया तीज उत्सव,

innocent-hearts-celebrates-teej-festival-with-enthusiasm

.

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में तीज का उत्सव बड़े धूमधाम व उत्साह से मनाया गया। कक्षा प्री- नर्सरी से यूकेजी के नन्हे मुन्नों ने अपनी शानदार व मनमोहक प्रस्तुतियों से समा बाँध दिया।

.

.

मौज-मस्ती से भरे इस उत्सव में उन्होंने बड़े जोश, उल्लास और पूरे मनोयोग से भाग लिया। तीज मनाने का उद्देश्य बच्चों का अपनी भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति प्रेम को पुनर्जीवित करना है। इस अवसर पर स्कूल परिसर को ताजे फूलों व रंग -बिरंगे रिबनों से सजाया गया। बच्चे पारंपरिक परिधानो में सजे बहुत मनमोहक लग रहे थे।

.

.

इस अवसर पर लड़कियों ने कलाइयों पर रंग-बिरंगी सुंदर चूड़ियाँ पहनकर और हाथों में मेहंदी सजाकर अपनी लोक संस्कृति का परिचय दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत गिद्दा व भाँगड़ा की शानदार प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। बच्चों ने झूला झूलकर पारंपरिक तीज के गीतों का आनंद लिया। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि तीज का त्योहार हरियाली का प्रतीक है।

.

यह उस समय को संदर्भित करता है, जब भारतीय किसान फसलें बोते हैं। श्रीमती शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स) ने बच्चों को तीज पर्व के महत्व के बारे में बताया और कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से ही विद्यार्थियों को अपने देश की संस्कृति से जोड़ा जा सकता है।

.

.