PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इस जन्माष्टमी के पर्व पर, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मुख शाखा के छात्रों ने नाटक कला द्वारा प्रस्तुत की कृष्ण मित्रता की महाकाव्य कहानियाँ,

janmashtami-celebration-by-st-soldier-divine-public-school-main-branch-jalandhar

.

आइए श्री कृष्णा की तरह सूंदर, प्रेममय और दिव्य बने, ताकि फिर सत्य, धर्म, प्रेम को आत्मा की भाषा बनाए : वाइस चैररपेर्सन संगीता चोपड़ा

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुर्बन्ता सिंह मार्ग, जालंधर में जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया। जिसका नेतृत्व स्कूल प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर एवं स्कूल स्टाफ की देख रेख में किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा शामिल हुए। जिनका स्वागत स्कूल प्रिंसिपल, स्टाफ मेंबर्स एवं छात्रों के माता पिता द्वारा किया गया।

.

.

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्या अतिथि द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर भगवान श्री कृष्णा की आरती कर की गई। छात्रों एवं अभिभावकों द्वारा कृष्ण राधा के जैकारों से स्कूल का सभागार मानो कृष्णा नगरी प्रतीत हो रहा था। विद्यार्थियों द्वारा श्री कृष्ण जी की मित्रता की महाकाव्य कहानियाँ पर नाटक और उनकी जीवन सम्बंधित कहानियों को नाटय एवं नृत्य द्वारा प्रस्तुत किया।

.

.

विद्यार्थियों एवं समूह स्टाफ मेंबर्स द्वारा फूलों की वर्षा कर श्री राधा कृष्णा संग रास खेली। कार्यकर्म के अंत में श्री कृष्णा स्वरुप द्वारा मटकी फोड़ी गई। इस मौके ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को इस जन्माष्टमी की शुभ कामनाएं दी और सन्देश देते हुए कहा कि आइए हम सभी इस जन्माष्टमी पर श्री कृष्णा की तरह सुन्दर, प्रेममय, और दिव्य बने, ताकि हम एक बार फिर स्वर्ण युग लाए, जहां जीवन एक उस्तव था, सत्य धर्म और प्रेम आत्मा की भाषा थी एवं राधे राधे का जैकारा लगाया।

.

.

.