PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब : पुलिस थाने को मिला पंजाब में पहला व राष्ट्रीय स्तर पर आठवां स्थान, गृह मंत्रालय ने की तारीफ,

kiratpur-sahib-police-station-gets-eighth-rank-at-national-level-first-rank-in-punjab

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में अमन-कानून की व्यवस्था को कायम रखने के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने पंजाब पुलिस की सराहना की है। राज्य के कीरतपुर साहिब पुलिस थाने ने साल 2023 की सालाना रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर 8वां और पंजाब में से पहला स्थान प्राप्त किया है। पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि पुलिस थानों की यह सालाना रैंकिंग गृह मंत्रालय (एमएचए) की

.

.

तरफ से निर्धारित मापदंडों के आधार पर की जाती है। इस प्राप्ति के अंतर्गत पुलिस थाने को केंद्रीय गृहमंत्री और केंद्रीय गृह सचिव की तरफ से साझे तौर पर हस्ताक्षर किए दो सर्टिफिकेट प्राप्त हुए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) हेडक्वार्टर डाॅ. सुखचैन सिंह गिल के साथ एसएसपी रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना को दोनों सर्टिफिकेट सौंपे और उनको और एसएचओ कीरतपुर साहिब को बधाई दी।

.

.

गृह मंत्रालय की तरफ से पूर्व- प्रभाषित मापदंडों जैसे जांच का निपटारा, शिकायतों का निपटारा, प्रभावी ढंग के साथ शिकायत निपटारे, रिकाॅर्ड की संभाल, कंवीक्शन रेट आदि के आधार पर पुलिस थानों की सालाना दर्जाबंदी की जाती है। DGP पंजाब गौरव यादव ने बताया कि कीरतपुर साहिब पुलिस थाने ने कुशल और सुयोग्य पुलिसिंग के प्रति अपनी वचनबद्धता का सबूत देते हुए इन क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है।

.

.

यह प्राप्ति कीरतपुर साहिब पुलिस की तरफ से अपनाई गई प्रभावशाली पुलिस रणनीतियों और जन हितैषी पहुंच को दर्शाती है। डीजीपी ने पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए गृह मंत्रालय का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह मान्यता पुलिस कर्मियों के लिए बेमिसाल सेवाएं प्रदान करते रहने के लिए प्रेरणा और पंजाब पुलिस की उत्तमता के प्रति वचनबद्धता और लोगों के लिए अधिक से अधिक सुरक्षित माहौल सृजन करने के प्रयासों को दर्शाती है।