PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब से बड़ी ख़बर, टोल प्लाजा कल से होने जा रहा है फ्री, जाने पूरा मामला,

punjab-ludhiana-ladowal-toll-plaza-big-news

.

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा एक बार फिर कल (शुक्रवार ) से लोगों के लिए फ्री होने जा रहा है। यानी कि लोगों को वहां से गुजरने के लिए किसी तरह का कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला हुआ है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि वर्करों की मांगे लंबे समय से पूरी नहीं की जा रही है। जिसके चलते हमने यह फैसला लिया है।

.

.

दर्शन सिंह ने बताया कि कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। कंपनी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा और

.

.

किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा। दर्शन सिंह लाडी ने बताया कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके पीएफ में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी ने टोल कर्मचारियों को कोई ईएसआई. और वेलफेयर स्कीमों की सुविधा नहीं दी जा रही। यह सीधे मुजाजिमों के अधिकारों का हनन है।

.

.