PTB News

Latest news
हाईकोर्ट के नए फैसले के बाद क्या कार में लगा सकेंगे गाड़ी मालिक ब्लैक फिल्म? बड़ी ख़बर : महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा से की अज्ञात युवकों ने छेड़छाड़, Video Viral, बड़ी ख़बर : जनता को अब मिलेगा 25 लाख तक फ्री इलाज, महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2 हजार रूपये, प्रसिद्ध University में लॉ की पढ़ाई कर रहा छात्र हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरा, हुई मौत, जालंधर में बीजेपी के सक्रिय नेता के Immigration office Point में पड़ी Raid, जालंधर : मॉडल टाउन के सबसे प्रसिद्ध शोरूम में काम करने वाली महिला ने उठाया खौफनाक कदम, खुशखबरी : पंजाब में अब 6वीं से 9वीं तक के छात्रों को हर महीने मिलेंगे पैसे, जाने क्यों और कैसे? जालंधर कमिश्नरेट में खुद पुलिस भी नहीं है सुरक्षित, महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ हो गया बड़ा कांड, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आखिर फिर से क्यों करवाना पड़ा अस्पताल में भर्ती, पंजाब : पुलिस थाने को मिला पंजाब में पहला व राष्ट्रीय स्तर पर आठवां स्थान, गृह मंत्रालय ने की तारीफ,
Translate

जालंधर : मॉडल टाउन के सबसे प्रसिद्ध शोरूम में काम करने वाली महिला ने उठाया खौफनाक कदम,

woman-working-in-jain-jeweller-the-most-famous-showroom-in-jalandhar-model-town-took-a-horrifying-step

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में 6 साल के बच्ची की मां ने घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतका की पहचान ममता के रूप में हुई है और वह सैदां गेट में रहती थी। मृतका मॉडल टाउन के जैन ज्वैलर में बतौर सेल्स गर्ल का काम करती थी। वहीं महिला के माता-पिता ने उसके पति संदीप पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के माता-पिता का कहना है ममता ने

.

.

यह कदम दामाद संदीप से परेशान होकर उठाया है। क्योंकि वह कोई काम नहीं करता था और नशे का आदि था। जब भी ममता को सैलेरी मिलती तो वह उससे मारपीट करके छीन लेता। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। इसी को लेकर वह काफी ज्यादा परेशान थी। उन्होंने आगे बताया कि देर रात 12.30 बजे ममता की सास ने फोन किया कि बहू ने कुछ कर लिया है।

.

.

जब वहां पर पहुंचे तो देखा कि बेटी शव बेड में पड़ा हुआ है और कमरे के पंखे से चुन्नी लटक रही थी। जिससे साफ जाहिर होता है कि उन्होंने बेटी का मर्डर किया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि ममता के परिजनों के बयान दर्ज आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.

.