PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

एच.एम.वी. में कविता उच्चारण प्रतियोगिता आयोजित,

poetry-recitation-competition-organized-in-hmv

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी अंग्रेजी विभाग की बडिंग ब्रान्ट्स सोसाइटी की ओर से कविता उच्चारण प्रतियोगिता करवाई गई। विभिन्न विभागों की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर इसमें भाग लिया। कविताओं के विषय रिश्तों की महत्ता, अभिभावकों के प्रति स्नेह, सामाजिक बुराइयां, स्व प्रेम, नारी संवेदनशीलता तथा पर्यावरण से संबंधित मुद्दे थे।

.

.

इस प्रतियोगिता में लगभग 30 छात्राओं ने भाग लिया। कुछ छात्राओं ने स्वरचित कविताएं प्रस्तुत की। निर्णायकगण की भूमिका डॉ. ममता, श्रीमती रितु बजाज, श्रीमती ज्योति शर्मा व श्रीमती लवलीन कौर ने निभाई। विभागाध्यक्षा डॉ. ममता ने छात्राओं को भावों की अभिव्यक्ति करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग को इस आयोजन पर बधाई दी।

.

.

जाहन्वी व मेघना नड्डा को प्रथम पुरस्कार दिया गया। हरलीन व आरजू ने द्वितीय पुरस्कार जीता। धरा महाजन व मान्या तनेजा ने तृतीय पुरस्कार तथा मन्नत ने सांत्वना पुरस्कार जीता। बडिंग ब्रान्ट्स सोसाइटी के इंचार्ज श्री परमिंदर सिंह ने विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर श्रीमती गुरप्रीत चौहान भी उपस्थित थी। डॉ. रमनीता सैनी शारदा व श्री नीरज अग्रवाल ने भी विजेताओं को बधाई दी।

.

.

.