PTB News

Latest news
जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,

जालंधर के दो कारोबारियों का झगड़ा पहुंचा सड़क पर, सिख जत्थेबंदियों ने Lovely Sweet Shop के बाहर लगाया धरना, जाने मामला,

sikh-organizations-staged-sit-in-outside-the-famous-lovely-sweet-shop-jalandhar-richi-travel-owner-satnam-multani-son-richi-arrest-lovely-plywood-and-mani-enterprises-dispute-over-parking

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के नकोदर सड़क मार्ग पर स्थित लवली प्लाईवुड व मनी इंटरप्राइजिज के कर्मचारियों के बीच मंगलवार को पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था। मनी इंटरप्राइजिज के 65 साल के मालिक सूरत सिंह का आरोप है कि कारोबारी दुश्मनी को लेकर उन पर पहले हमला किया। वहीं मैनेजर की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने रिची ट्रैवल के मालिक सतपाल मुल्तानी के बेटे अमरप्रीत सिंह उर्फ़ रिची सहित 10 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

.

.

आरोप है कि अमरप्रीत सिंह उर्फ़ रिची ने लवली प्लाईवुड में घुसकर शोरूम में साथियों के साथ घुसकर कंपनी के मैनेजर को किडनैप करके उसे अपनी गाड़ी में डालकर पीटा और गुंडागर्दी की सारी हदें पार की। वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष सूरत सिंह की पगड़ी उतारकर बेअदबी करने का आरोप लगाया है। आज इसी बात को लेकर धरने पर बैठी सिख जत्थेबंदियों का कहना है कि उनके बयानों पर मामला दर्ज किया जाए। आज पीड़ित सहित सिख जत्थेबिंदियों ने जालंधर के प्रसिद्ध Lovely Sweets के बाहर सड़क पर धरना लगाया

.

.

व जमकर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उल्टा हमारे ऊपर ही किडनैपिंग का पर्चा दर्ज कर दिया गया। यही नहीं पगड़ी उतरने के बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस स्टेशन लेकर गए थे, लेकिन पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई न करने की बजाए उलटा हमारे पर ही पर्चा दर्ज कर दिया। वहीं पीड़ितों की मांग है कि जब तक पगड़ी उतारने और मारपीट करने का क्रॉस केस दर्ज नहीं होता तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे।

.

.

उन्होंने कहा कि क्रॉस पर्चा दर्ज होने के बाद ही वह रोड से धरना उठाएंगे। धरने की सूचना मिलते ही मौके पर एडीसीपी तेजवीर सिंह हुंदल, एडीसीपी चांद सिंह, ट्रैफिक पुलिस व 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की ओर से पीड़ितों को मनाकर धरना उठाने का काफी देर तक प्रयास किया गया, लेकिन पीड़ित केस दर्ज करने से पहले उठना को तैयार नहीं थे। आपको यह भी बता दें कि प्लाईवुड के मैनेजर पृथ्वी चंद्र ने कहा था

.

.

कि दो गाड़ी में 10 लोग आए और उनके दफ्तर में आकर मारपीट की और उन्हें अगवा करके ले गए। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि प्लाईवुड के सेल्समैन राजीव तिवारी का एक्टिव खाड़ी करने को लेकर दूसरे पक्ष के साथ विवाद हुआ था जिस दौरान राजीव के सर में चोट लगी थी। वहीं अब सूरत सिंह की पगड़ी का विवाद गरमा हुआ है। सवा आठ बजे सूरत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि लवली प्लाईवुड के मालिक सुरिंदर ने उन पर कि पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि लवली प्लाईवुड के मालिक सुरिंदर ने उन पर हमला करवाया। 

.

उनकी पगड़ी हमलावर उठाकर ले गए थे। आरोप है कि उन्हें 6 महीने से धमकी दी जा रही थी कि वह उनकी राजनीति में अच्छी पैठ है तो कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। सिख समुदाय के लोग मांग कर रहे थे की पुलिस क्रॉस केस दर्ज कर मामले की गहराई से जांच करे। पुलिस ने मैनेजर से मारपीट कर अगवा करने को लेकर अमरप्रीत सिंह सहित पांच कथित आरोपी कस्टडी में लिए हैं, मगर देर रात तक पुष्टि नहीं कर रहे थे। वहीं, हाईप्रोफाइल विवाद को लेकर राजीनामा करवाने को लेकर एक लॉबी लगातार कोशिश कर रही है।