PTB News

Latest news
जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,

पंजाब घूमने आया था शख्स, अचानक बन गया 3 करोड़ का मालिक,

punjab-state-diwali-bumper-lottery-result-2024-delhi-man-love-kumar-wins-3-crore-winner

.

.

PTB Big न्यूज़ नंगल : पंजाब राज्य सरकार द्वारा दिवाली के खास अवसर पर जारी की गई डियर दिवाली बंपर लॉटरी का रिजल्ट 2024 घोषित हो गया है। इस लॉटरी का पहला इनाम, जो कि 6 करोड़ रुपये है। दो विजेताओं में बांटा गया है। यह लॉटरी पंजाब राज्य की सबसे बड़ी लॉटरी में से एक मानी जाती है, और इस बार भी इसमें हजारों लोगों ने अपनी किस्मत आजमाई। दिल्ली के निवासी लव कुमार ने इस साल दिवाली पर अपनी किस्मत बदल दी।

.

.

वह नंगल में अपने रिश्तेदारों के घर आए थे। लव कुमार ने 500 रुपये का टिकट खरीदा था और यही टिकट उनकी किस्मत का दरवाजा खोल गया। इस लॉटरी में 3 करोड़ रुपये का इनाम जीतने के बाद उन्होंने कहा कि यह उनकी पहली लॉटरी जीत है। लव ने बताया कि इनाम की पूरी राशि वो अपनी मां को देंगे, जो उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उनकी जीत ने परिवार में खुशी का माहौल बना दिया है और इस जीत ने उनकी जिंदगी को एक नई दिशा दी है। 

.

.

पहला पुरस्कार दो भागों में 6 करोड़ रुपये का था, जिसमें हर विजेता को 3-3 करोड़ रुपये मिले। इनाम के विजेता टिकट ए सीरीज में 540826 और बी सीरीज में 480960 रहे। इस पुरस्कार ने लव कुमार जैसे आम आदमी की किस्मत बदलकर उन्हें लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बना दिया है। इस लॉटरी में विभिन्न पुरस्कार रखे गए थे। दो इनाम 1-1 करोड़ रुपये के थे, जो अलग-अलग प्रतिभागियों के नाम रहे। इसके अलावा, 50 लाख रुपये के भी 2 इनाम रखे गए थे।

.

.

लॉटरी के जरिए लोगों ने अपने सपनों को साकार करने का मौका हासिल किया। छोटे-छोटे इनाम भी कई प्रतिभागियों के लिए खुशी का जरिया बने। पंजाब स्टेट दिवाली बंपर लॉटरी 2024 में कुल 20 लाख टिकट जारी किए गए थे, जिन्हें दो सीरीज (ए और बी) में बांटा गया था। हर टिकट की कीमत 500 रुपये थी। सभी टिकटों पर क्रमांक 000000 से 999999 तक अंकित थे, जिससे प्रतिभागियों को समान अवसर मिले। लॉटरी की इस खासियत ने देशभर के लोगों को इसमें भाग लेने के लिए आकर्षित किया।

.