PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, Operation Sindoor के नन्हे सिपाही श्रवण सिंह को मिलेगा प्रधानमंत्री नेशनल चाइल्ड अवाॅर्ड,

Operation Sindoor hero Shravan Singh to receive Prime Minister National Child Award

.

.

PTB Big न्यूज़ फिरोजपुर : ऑपरेशन सिंदूर के नन्हे सिपाही श्रवण सिंह को प्रधानमंत्री नेशनल चाइल्ड अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाएगा। श्रवण अवाॅर्ड लेने को दिल्ली रवाना हो चुका है। उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरहद पर तैनात सैनिकों को श्रवण (10) घर से लस्सी, दूध और रोटी लेकर देने के लिए जाता था। इतनी छोटी उम्र के बच्चे ऐसे माहौल में डर कर अपनी मां की गोद में दुबक कर बैठते हैं, लेकिन वह बेखौफ होकर सरहद पर घूमता था।

.

यह भी पढ़ें : अंडरवर्ल्ड डॉन की बेटी से पहले किया रेप फिर हड़पी संपत्ति, देश के प्रधानमंत्री से लगाई इंसाफ की गुहार,

.

ममदोट के सिटी हार्ट स्कूल में पढ़ने वाला श्रवण सिंह 26 दिसंबर को होने वाले प्रधानमंत्री नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गया है। वह पंजाब का अकेला विद्यार्थी है जो इस साल दिल्ली में होने वाले प्रधानमंत्री नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड में हिस्सा ले रहा है। उसने ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन आर्मी की बहुत मदद की थी। इस बच्चे का जज्बा देखकर इंडियन आर्मी ने उसे कई मेडल से सम्मानित किया। अब इसेसाल 2025 में होने वाले प्रधानमंत्री नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड के लिए

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के पूर्व IG ने खुद को मारी गोली, 12 पेज का लिखा मिला सुसाइड नोट, बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में रहे चुके आरोपी

.

चुना गया है। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल रजनी शर्मा ने विद्यार्थी और उसके अभिभावकों को बधाई दी और श्रवण को दिल्ली के लिए रवाना किया। इसके अलावा प्रिंसिपल ने स्कूल के दूसरे विद्यार्थियों को भी अच्छा इंसान बनने और मुश्किल समय में अपने देश का साथ देने के लिए मोटिवेट किया। इस मौके पर रजनी शर्मा के अलावा शिक्षक जगदीप कौर, सपना, खुशी और पूरा स्टाफ मौजूद था। श्रवण के स्कूल और उसकी बीमारी के इलाज का खर्च सेना उठा रही है।

.

.