PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

नहीं थम रही चांदी और सोने की रफ्तार, तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड,

Gold and silver prices hit record highs in the market

PTB Business न्यूज़ मुंबई : अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। सोने और चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। भारत से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक कीमती धातुओं में ऐसी तेज़ी देखने को मिल रही है, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई। घरेलू बाजार में सोने की कीमत करीब 1.71 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जबकि चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर के आसपास कारोबार कर रही है।

.

.

बाजार जानकारों का मानना है कि अगर मौजूदा रुझान जारी रहा, तो आने वाले दिनों में कीमतों में और इजाफा हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 5,591.61 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। स्पॉट गोल्ड 2.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,511.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। इस सप्ताह अब तक सोना 10 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है और सोमवार को पहली बार 5,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया था।

.

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ में पंजाब-हरियाणा सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता कर रहा है जाँच

.

चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। स्पॉट सिल्वर 118.061 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि सत्र के दौरान इसने 119.34 डॉलर प्रति औंस का नया ऑल-टाइम हाई छुआ। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोना 1,66,355 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी 3,86,530 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी चांदी की कीमतों में तेज़ उछाल दर्ज किया गया।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब बन चूका है ‘Punjab State of Gangsters’, रोज हो रहे हैं कत्ल, पुलिस पकड़ने में असमर्थ क्यों? : हाईकोर्ट ने DGP से पूछे सवाल

.

बुधवार को चांदी 15,000 रुपये महंगी होकर 3.85 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। यह लगातार तीसरा दिन था जब चांदी में बड़ी तेजी देखने को मिली। इससे पहले 26 जनवरी को चांदी के भाव में 40,500 रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। सोने की कीमतें भी पीछे नहीं रहीं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 5,000 रुपये की तेजी के साथ 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री भट्‌ठल के दावे से राजनीति में मचा सियासी भूचाल,

.