PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को समर्पित विशेष समारोह, प्राचार्या डॉ. एकता खोसला विशेष रूप से सम्मानित

HMV organised a Special Ceremony Dedicated to International Women’ Day

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय (एचएमवी), जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति और गरिमा को समर्पित एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के होलिस्टिक सेल एवं महिला सशक्तिकरण सेल द्वारा नारी चेतना वेलफेयर सोसायटी (रजि.) के सौजन्य से प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के प्रेरणादायी दिशानिर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से ज्ञानात्मक ज्योति प्रज्वलित कर किया गया।

.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सांची दत्ता एवं सिमरोनी कौर उपस्थित रहीं। कॉलेज की परंपरा के अनुसार उन्हें ग्रीन प्लांटर भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नारी चेतना वेलफेयर सोसायटी की मुख्य अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा, अध्यक्ष श्रीमती अंजु शर्मा, सचिव संजय गुप्ता, ज्वाइंट सचिव श्रीमती कुलजीत कौर, कैशियर अनीता बाटला, रमन शर्मा, एडवाइजर प्रोफेसर मधु सेठी, मीडिया एडवाइजर सुश्री अमनजीत कौर तथा पिंकी बेदी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने समारोह को और अधिक गरिमामय बना दिया।

.

अपने संबोधन में श्रीमती कुसुम शर्मा ने नारी चेतना वेलफेयर सोसायटी का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, शिक्षा का प्रसार करना, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने इस आयोजन के लिए श्रीमती कुलजीत कौर (इंचार्ज, होलिस्टिक सेल) एवं श्रीमती प्रोतिमा मंडेर (इंचार्ज, महिला सशक्तिकरण सेल) को बधाई देते हुए कहा कि नारी चेतना वेलफेयर सोसायटी समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण, जागरूकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है।

.

उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह संस्था भविष्य में भी नारी उत्थान और समाज के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम को आनंदमय बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। प्रिया मेहता द्वारा नृत्य, एचएमवी टीम द्वारा ग्रुप डांस, कुमारी शीतल का नृत्य, हरप्रीत और निशा द्वारा स्किट, इनायत का नृत्य तथा एचएमवी की गिद्धा टीम की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर श्रीमती कुलजीत कौर ने नारी चेतना वेलफेयर सोसायटी की उपलब्धियों पर एक पीपीटी प्रस्तुति भी दी और संस्था के निरंतर प्रयासों की सराहना की।

इस विशेष अवसर पर प्राचार्या डॉ. एकता खोसला को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान तथा कुशल प्रबंधन के लिए फुलकारी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समाज में विशेष योगदान देने वाली कई महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। जसप्रीत कौर (जिला भाषा अधिकारी, कपूरथला) को पंजाबी भाषा के विकास में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कुसुम शर्मा को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जबकि अमरजीत कौर और कुलजीत कौर को प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किए गए।

.

इसके अतिरिक्त श्रीमती शीला खन्ना और सतीश जी सहित अन्य समाजसेवियों को भी उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मनजीत कौर और सांची दत्ता को भी समाज सेवा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण सेल की इंचार्ज श्रीमती प्रोतिमा मंडेर को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए सभी गणमान्य अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

.

.