PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जुर्माने के साथ लगाई जमकर फटकार, जाने मामला?

chandigarh high court vip number scam fine notice punjab government delay

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : VIP नंबरों को अधिकारियों की मिलीभगत से औने-पौने दामों में बेचने के मामले में आदेश के बावजूद जवाब दाखिल न करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जमकर फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने सरकार पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए जवाब दाखिल करने का आखिरी अवसर दिया है। मामले की सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से अदालत को बताया कि राज्य परिवहन विभाग की ओर से स्टेटस रिपोर्ट तैयार कर ली गई है

.

.

और इसे सप्ताह के भीतर दाखिल कर दिया जाएगा। इस पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पिछली सुनवाई में भी यही आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक जवाब दाखिल नहीं किया गया। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह मामला पहले भी 25 सितंबर 2024 के आदेशों के तहत लंबित है, जिसके बावजूद राज्य की ओर से आवश्यक कार्रवाई में लापरवाही बरती गई।

.

.

सुनवाई के दौरान राज्य के वकील ने देरी का कारण बताते हुए कहा कि समान विषय से जुड़े दो अलग-अलग मुकदमे समानांतर रूप से चल रहे हैं, जिसके चलते जवाब तैयार करने में समय लग गया। इस पर कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य के पास बड़ी संख्या में विधि अधिकारी उपलब्ध हैं, ऐसे में जवाब दाखिल करने में इतनी देरी समझ से परे है। अदालत ने यह भी संकेत दिया कि प्रशासनिक स्तर पर समन्वय की कमी स्पष्ट दिखाई दे रही है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के उद्योगों और उद्योगपतियों को दी सरकार ने बड़ी राहत,

.

मामले में गुरसाहिब सिंह ने याचिका दाखिल करते हुए हाई कोर्ट को बताया था कि ट्रांसपोर्ट विभाग कौड़ियों के भाव वीआईपी फैंसी नंबर अलॉट कर रहा है। याचिका में इस पूरे मामले की जांच की अपील करते हुए फिरोजपुर के डीटीओ कार्यालय में हो रही धांधली का हवाला दिया था। हाई कोर्ट को बताया गया कि फैंसी नंबर उनकी तय फीस से भी कम दाम में में जारी किए जा रहे हैं।

.

यह भी पढ़ें : हो जाएं सावधान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अगले 48 घंटों में 17 राज्यों में कुदरत का बरपेगा कहर,

हाई कोर्ट के नोटिस के जवाब में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने बताया था कि डीटीओ द्वारा चरणदीप सिंह को फैंसी नंबर कम कीमत में अलाट किया गया था। असल में डीटीओ ने अपने नाम पर यह नंबर जारी किया था। इसके बाद हाई कोर्ट ने इस मामले में जांच का आदेश दिया था। हाई कोर्ट के आदेश पर एडिशनल स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई और कोर्ट को बताया गया था कि चरणदीप सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : देश में रहकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे लश्कर के आतंकी को किया पुलिस ने गिरफ्तार,

हाई कोर्ट ने इस पर पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा था कि चरणदीप पर आपराधिक मामला क्यों नहीं दर्ज किया गया। सरकार को हाईकोर्ट ने हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया था लेकिन इसका पालन नहीं हुआ। अब हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दस हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए हलफनामा दाखिल करने के लिए आखिरी मौका दिया है।