PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर भारी बवाल, कांग्रेस ने BJP मुख्यालय का किया घेराव, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन,

congress protest bjp hq neet 2026 paper leak rajasthan jaipur

PTB Breaking News : राजस्थान के जयपुर में NEET 2026 पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। जयपुर में पेपल लीक मामले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर मोर्चा निकाला। कांग्रेस ने BJP के प्रदेश मुख्यालय का घेराव कर लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। साथ ही और को भंग करने की मांग की।

.

.

NEET पेपर लीक के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) कार्यालय से मार्च करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय का घेराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी बैरिकेडिंग लगा रखी है। जयपुर में कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की। पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। इसके जवाब में पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

.

.

जयपुर के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यह मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से पैदल मार्च शुरू किया और शहीद स्मारक होते हुए बीजेपी प्रदेश मुख्यालय तक पहुंचा। इस विरोध में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

.

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार में आज देखने को मिला भारी उछाल, निवेशकों के चेहरे खिले,

.

.

यह भी पढ़ें : री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला,

.

यह भी पढ़ें : NEET UG 2026 Exam Cancelled: NTA ने रद्द की नीट यूजी परीक्षा, होगी सीबीआई जांच