PTB News

Latest news
जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ... पेट्रोल- डीजल और ATF पर केंद्र सरकार द्वारा लिया गया बड़ा फैसला, जनता को लगेगा बड़ा झटका बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छोटे भाई को किया पुलिस ने गिरफ्तार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद टीचरों में मचा हड़कंप, विभाग ने मांगी लिस्ट, जाने मामला भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुई आज से लागू, व्हिस्की, कारें और कपड़े मिलेंगे सस्ते, जानें किन... जालंधर! ये पब्लिक है सब जानती है, Social Media यूजर्स ने प्रॉपर्टी कारोबारी को दिन में दिखाए तारे पंजाब! किसानों ने सभी टोल किये फ्री, बिना टैक्स दिए गुजर रहे वाहन, धरना लगाया 5 वर्ष की उम्र में 5 वर्षीय नाबालिग ने लगा डाले 1455 पौधे, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027″ की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

pm Narendra modi punjab rally chandigarh jalandhar visit with mission Election Punjab 2027

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से 17 जुलाई को यानि 5 महीने बाद पंजाब आ रहे हैं। इससे पहले वह चंडीगढ़ में 1 बजे दोपहर को आएंगे। फिर यहां 2 करोड़ रुपए के AC लगे टेंट में रैली करेंगे। वे यहां करीब 45 मिनट रुक सकते हैं। इसके बाद वह करीब जालंधर में होने वाले 4 कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सरकारी एजेंडे में ये डेवलपमेंट प्रोजेक्टों का उद्घाटन है लेकिन यह सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहने वाला। इसकी वजह भी है।

.

पहले फरवरी में डेरा सचखंड बल्लां और अब जालंधर में जनसभा, साफ है कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए दलित लैंड दोआबा को लॉन्च पैड बना रही है। ऐसे समय जब कांग्रेस अंदरूनी खींचतान से जूझ रही है, आम आदमी पार्टी सरकार विपक्ष के निशाने पर है और भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव बिसात बिछाने में जुटी है, प्रधानमंत्री का यह दौरा कई राजनीतिक संकेत देता है।

.

प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब चुनाव में 7 महीने का टाइम बचा है। कांग्रेस हाईकमान अभी तक नेतृत्व और संगठन को लेकर कुछ क्लियर नहीं कर पा रहा है। पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग का गुट आमने-सामने है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी सरकार कानून-व्यवस्था, नशे, उद्योगों के पलायन और वित्तीय स्थिति जैसे मुद्दों पर विपक्ष के निशाने पर है। PM मोदी और भाजपा इसी राजनीतिक माहौल को अवसर के रूप में देख रही है।

.

चंडीगढ़ और पंजाब में प्रधानमंत्री जिन प्रोजेक्टों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, वे केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं हैं। भाजपा इन्हें यह संदेश देने के लिए भी इस्तेमाल करेगी कि राज्य में उसकी सरकार नहीं होने के बावजूद केंद्र लगातार निवेश कर रहा है। पार्टी लंबे समय से ‘डबल इंजन सरकार’ के मॉडल को चुनावी मुद्दा बनाती रही है। अगर इस पूरे दौरे का सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत तलाशा जाए तो वह जालंधर है। दोआबा पंजाब का वह इलाका है

.

जहां राज्य की सबसे बड़ी दलित आबादी रहती है। जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला और नवांशहर लंबे समय से हर राजनीतिक दल के लिए निर्णायक क्षेत्र रहे हैं। भाजपा पिछले कुछ वर्षों से यहां लगातार सक्रिय है। प्रधानमंत्री का जालंधर आना, रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करना और श्री संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाना केवल विकास कार्यक्रम नहीं माना जा रहा। राजनीतिक जानकार इसे रविदासिया समाज और दलित मतदाताओं तक विशेष संदेश पहुंचाने की रणनीति के रूप में भी देख रहे हैं।

.

वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा 117 में से 2 ही सीटें जीत पाई थी। यही वजह है कि BJP ने रणनीति बदलते हुए अब फोकस इस पर शिफ्ट किया कि वह पंजाब की राजनीति में केवल सहयोगी दल नहीं, बल्कि सत्ता की दावेदार के रूप में खुद को तैयार कर रही है। इसलिए इस दौरे का वास्तविक असर प्रधानमंत्री के भाषण और उसके बाद भाजपा की राजनीतिक गतिविधियों से तय होगा।

.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पंजाब दौरे के लिए जालंधर को चुना है। पहली नजर में यह अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन के उद्घाटन का कार्यक्रम लगता है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसके पीछे चुनावी गणित भी है। जालंधर केवल एक शहर नहीं, बल्कि 23 सीटों वाले दोआबा की राजनीति का केंद्र है। जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला और शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) वाला यह इलाका लंबे समय से पंजाब की चुनावी दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता रहा है।

.

राज्य की करीब 32 प्रतिशत अनुसूचित जाति आबादी में बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र में रहता है। कई विधानसभा सीटों पर दलित मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि कांग्रेस, अकाली दल, आम आदमी पार्टी और अब भाजपा- सभी की नजर दोआबा पर रहती है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि वह सिर्फ शहरी या पारंपरिक वोट बैंक तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि पंजाब के नए सामाजिक समीकरणों में अपनी जगह बना रही है।

वहीं भाजपा के प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों के मुताबिक प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3 बजे हेलीकॉप्टर से PAP ग्राउंड पहुंचेंगे। यहाँ से कड़े सुरक्षा घेरे में सड़क मार्ग से जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पुनर्विकसित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। करीब 40 मिनट तक स्टेशन की आधुनिक सुविधाओं और वर्ल्ड क्लास कॉनकोर्स का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छोटे भाई को किया पुलिस ने गिरफ्तार

प्रधानमंत्री अमृतसर (छहर्टा) से वाराणसी के बीच चलने वाली नई श्री संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन को दोआबा और रविदासिया समाज के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। ​विवरण: रेलवे स्टेशन के बाहर आयोजित एक मेगा रैली में प्रधानमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे वापस PAP हेलीपैड लौटेंगे और वहाँ से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद टीचरों में मचा हड़कंप, विभाग ने मांगी लिस्ट, जाने मामला