PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

आम आदमी पार्टी के नेता हरचंद सिंह बरसट व आप उम्मीदवार सुशील रिंकू ने ईद मिलन समारोह में की शिरकत,

Aam Aadmi Party leader Harchand Singh Barsat and AAP candidate Sushil Rinku attended the Eid Milan ceremony Loksbha Byelection Punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक विंग पंजाब के प्रधान बारी सलमानी के जालंधर स्थित आवास पर आज ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट बतौर मुख्य के अतिथि के तौर पर पहुंचे और मुस्लिम भाईचारे के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

जालंधर उपचुनाव के ‘आप’ के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू भी इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने मुस्लिम भाईचारे के लोगो को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर अल्पसंख्यक विंग पंजाब के प्रधान बारी सलमानी ने ‘आप’ नेता हरचंद सिंह बरसट और जालंधर लोकसभा चुनाव के लिए ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को फूल और शाल देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर उपाध्यक्ष जावेद अख्तर, अब्दुल नासिर टीपू, अफगान सलमानी, मौलाना शफीक, मोहम्मद मुस्तफा, रियाज सलमानी समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईचारे के लोग मौजूद थे।

Latest News