PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

आप सासंद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल हुए भाजपा में शामिल, देखें Live

aap-mp-sushil-rinku-and-mla-sheetal-angural-join-bjp-watch-live

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर / दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के एकलौते लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा नेता विनोद तावड़े ने रिंकू को भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। सुशील के साथ ही जालंधर ईस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगूराल भी बीजेपी में शामिल हुए।

.

.

रिंकू ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव में जो विकास के वादे उन्होंने किए थे, उन्हें पूरा करने में पंजाब सरकार ने सहयोग नहीं किया। इस दौरान पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे।

.

सुशील कुमार रिंकू ‘आप’ के एकमात्र लोकसभा सांसद हैं, ऐसे में इसे आम आदमी पार्टी के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सुशील कुमार रिंकू ने ऐसे समय में बीजेपी ज्वाइन की है जब ‘आप’ ने जालंधर से उन्हें टिकट देने की घोषणा कर दी थी। सांसद रिंकू व विधायक शीतल अंगूराल दोनों ही बुधवार को दिल्ली स्थिति बीजेपी मुख्यालय पर मौजूद रहे। सुशील कुमार रिंकू पहले कांग्रेस में भी रह चुके हैं। सांसद बनने से पहले वह जालंधर पश्चिम सीट से विधानसभा चुनाव भी जीत चुके हैं।

.

aap-mp-sushil-rinku-and-mla-sheetal-angural-join-bjp-watch-live

.

आम आदमी पार्टी ने उन्हें 2023 में जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था। यहां से जीत दर्ज करने के बाद वह पिछले एक साल से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में समझौते के बावजूद पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।

.

वहीं शीतल अंगुराल ने साल 2022 विधानसभा चुनाव में सुशील कुमार रिंकू को हराया था। शीतल अंगुराल के हाथों मिली इस हार के बाद रिंकू ‘आप’ में शामिल हो गए थे। शीतल अंगुराल जालंधर पश्चिम सीट से विधानसभा चुनाव जीते हैं। इससे पहले मंगलवार को लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने बीजेपी ज्वाइन की थी। बिट्टू का कहना था कि वह पंजाब और केंद्र के बीच के खाई को पाटना चाहते हैं इसलिए बीजेपी में आए हैं।

aap-mp-sushil-rinku-and-mla-sheetal-angural-join-bjp-watch-live

.

गौरतलब है कि ‘आप’ के इन दोनों नेताओं ने ऐसे समय भाजपा में जाने का फैसला किया है जब कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वह फिलहाल ईडी की रिमांड पर हैं। पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं जहां आप और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आप ने अब तक 8 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं जिनमें रिंकू का नाम भी शामिल था।

.