PTB News

Latest news
20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ...

High Court ने हथियारों को लेकर पंजाब सरकार को लगाई फटकार, जाने पूरा मामला,

high-court-reprimanded-punjab-dgp-over-figures-of-issuance-of-34768-arms-licenses-from-2019-to-2023

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : जनवरी 2019 से दिसंबर 2023 तक पंजाब में 34768 आर्म्स लाइसेंस किए गए जारी किए गए हैं। इसमें से 32,303 सेल्फ डिफेंस के लिए, फसलों की सुरक्षा के लिए 77, बिजनेस की सुरक्षा के लिए 1,536, गैंगस्टरों या असामाजिक तत्वों से मिली धमकी को लेकर 95 और अन्य कारणों के लिए 727 आर्म्स लाइसेंस जारी किए हैं।

.

.

जनवरी 2019 से दिसंबर 2023 तक 34,768 आर्म्स लाइसेंस जारी करने के आंकड़ों पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के डीजीपी को जमकर फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा कि लाइसेंसी हथियारों का खिलौनों की तरह इस्तेमाल हो रहा है, सरकार क्या कर रही है। याचिका दाखिल करते हुए फाजिल्का निवासी गुरभेज सिंह ने उसके खिलाफ 25 मार्च को हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में दर्ज एफआईआर में अग्रिम जमानत की मांग की थी।

.

.

याची ने बताया कि उस पर व उसके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता पर अंधाधुंध गोलियां चलाई। तथ्यों को देखते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि दैनिक आधार पर हमारे सामने ऐसे मामले आ रहे हैं, जिनमें लोग खुलेआम हथियार लेकर घूमते हैं और दूसरे लोगों को चोट पहुंचा रहे हैं। हाईकोर्ट ने 2019 मे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को आदेश दिया था कि कोई भी व्यक्ति किसी मेले, धार्मिक कार्यक्रम, विवाह आयोजन या किसी शैक्षणिक संस्थान में हथियार नहीं लेकर जाएगा।

.

.

हाईकोर्ट के आदेश पर पंजाब के डीजीपी ने हलफनामा दाखिल करते हुए बताया कि जनवरी 2019 से दिसंबर 2023 तक 34768 आर्म्स लाइसेंस किए गए जारी किए गए हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि आंकड़े तो दिए गए हैं, लेकिन यह नहीं बताया गया कि लाइसेंस को समय समय पर रिव्यू या चेक किया गया है या नहीं, यह सीधे तौर पर आर्म्स एक्ट का उल्लंघन है। ऐसे में हाईकोर्ट ने अब पंजाब के डीजीपी को आदेश दिया है कि वह अगले वीरवार तक यह बताएं कि प्रत्येक जिले में कितने लाइसेंस जारी किए गए हैं और इनका समय-समय पर कब रिव्यू किया गया है।

.

.

.