.
AAP released its memorandum a few days before the election
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया / आप ने घोषणा-पत्र में मतदाताओं से उनके घर पर राशन पहुंचाने का वादा किया है / इसके अलावा आप ने सफाई कर्मचारियों की नई नियुक्ति का वादा किया है / इसके साथ ही आप ने मृत सफाई कर्मी के आश्रितों को एक करोड़ रुपये देने का भी वादा किया है /
..
आम आदमी पार्टी ने कहा है कि दिल्ली के स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा साथ ही दिल्ली और यमुना को साफ किया जाएगा / घोषणा पत्र जारी करने के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाएंगे और सभी को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देंगे / घोषणा पत्र में पार्टी ने कहा कि लोकपाल बिल पास कराने के लिए आम आदमी पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी /
.इस घोषणापत्र में आप ने जनलोकपाल और स्वराज बिल लाने का वादा किया है / अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस घोषणापत्र के जरिए दिल्ली को आधुनिक दिल्ली बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे / आप ने वादा किया कि दिल्ली सरकार द्वारा स्कूलों में शुरू की गई हैपिनेस करिकुलम और एंटरप्रेन्योरशिप करिकुलम की सफलता के बाद देशभक्ति पाठ्यक्रम भी लाया जाएगा /
.गारंटी स्कीम के 10 प्रमुख वादे:–
1. दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी स्कूली शिक्षा की गारंटी,
2. दिल्ली के हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने की गारंटी,
3. हर शख्स को पीने के शुद्ध पानी की गारंटी,
4. घर-घर तक 24 घंटे पानी पहुंचाने की गारंटी,
5. 24 घंटे और 200 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी,
6. पलूशन का स्तर एक तिहाई पर पहुंचाएंगे,
7. साफ-सुथरी यमुना के लिए काम करेंगे,
8. महिला सुरक्षा के लिए दिल्ली मे सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइट और महिला मार्शल,
9. कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने की गारंटी,
10. साफ-सुथरी यमुना के लिए काम करेंगे,
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
AAP released its memorandum a few days before the election




































