PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

एम.एफ. फारूकी ने लोगों की समस्याएं सुनी-मौके पर ही किया निपटारा,

adgp-punjab-ips-m-f-farooqui-listened-to-peoples-problems-and-resolved-them-on-the-spot-jalandhar-punjab

पंजाब वक्फ बोर्ड द्वारा जालंधर सहित राज्य भर में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए शुरू किए जायेंगे प्रोजैक्ट,

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब वक्फ बोर्ड के प्रबंधक-कम-एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने जांलधर में लोगों की समस्याएं सुनी, जिसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से 100 से अधिक लोगों ने पहुँच कर अपनी शिकायते बताई। इस अवसर पर ए.डी.जी.पी एम.एफ. फारूकी ने कहा कि जनता की सभी जायज और मुख्य मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है।

.

.

उन्होंने कहा कि पंजाब वक्फ बोर्ड बढिया ढंग से काम करते हुए अपने राजस्व को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत से आगे बढ रहा है और यही कारण है कि बोर्ड के अस्टेट अधिकारी से लेकर रैंट कुलैक्टर लगातार काम कर रहे है। एम.एफ. फारूकी ने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर कब्जा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग कानूनी ढंग से लीज पर वक्फ बोर्ड की संपत्ति का इस्तेमाल करें,

.

.

साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए जालंधर सहित पंजाब के विभिन्न जिलों में परियोजनाएं शुरू की जा रही है, जिसका सीधा लाभ राज्य के लोगों को मिलेगा। इस मौके पर जमील अहमद भी मौजूद रहे। लोगों की समस्याओं को सुनते हुए कब्रिस्तानों को रिर्जव रखने, मस्जिदों के विकास, मस्जिदों के लिए सहायता और वक्फ बोर्ड की संपत्ति संबंधित कानूनी कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

.

.

.

Latest News