PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

बड़ी खबर : LPU के पास स्थित Law Gate के पास से पुलिस द्वारा बहुचर्चित सेक्स रैकेट मामले को लेकर,

all-accused-presented-in-court-sent-on-remand-lpu-law-gate-phagwara

.

PTB Big न्यूज़ फगवाड़ा : फगवाड़ा पुलिस द्वारा गांव महेडू के पास एक निजी यूनिर्वसिटी के पास स्थित बदनाम लॉ गेट इलाके में विदेशी लड़कियों के एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कुल 13 लड़कियों जिनमें नौ विदेशी लड़कियों और चार भारतीय मूल की लड़कियां शामिल है, को गिरफ्तार किया था। इनमें से आठ थाईलैंड और एक दक्षिण अफ्रीका की है।

.

.

पुलिस ने इस दौरान कुल 26 लोगों जिनमें 13 पुरूष शामिल हैं, को गिरफ्तार कर इन सभी आरोपियों के खिलाफ इंमोरल ट्रैफिक एक्ट की धारा 3, 4, 5, 7, 8 के तहत दो मामले दर्ज किए थे। उक्त मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी 26 आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी कर दिए है।

.

.

इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए फगवाड़ा की एस.पी. रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि पुलिस ने देह व्यापार के अनैतिक धंधे में लिप्त आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि उनके साथ इस गलत धंधे में कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसके तार कहां तक फैले हुए हैं। पूछताछ के दौरान सनसनीखेज खुलासे होने की संभावना है।

.

.

उन्होंने कहा कि इस गलत धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामले के हर आरोपी और उसके आगे के संपंर्क सूत्र का पर्दाफाश किया जाएगा। फगवाड़ा पुलिस की विभिन्न टीमें जांच में जुटी हुई हैं। वहीं सूत्रों ने खुलासा किया है कि पुलिस देह व्यापार के काले कारोबार में शामिल विदेशी मूल की लड़कियों के खिलाफ बहुत सख्त कार्रवाई करने जा रही है। इनके खिलाफ होने वाली कार्रवाई के तहत इनका भारत आने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग सकता है। सूत्रों ने दावा किया कि पुलिस इनको ब्लैक लिस्ट की श्रेणीं में डाला जा सकता है।

.

.

हालांकि इसे लेकर जब जिला कपूरथला की एसएसपी वत्सला गुप्ता से जब मीडिया ने पूछा तो उन्होनें कहा कि यह पुलिस जांच का विषय है और पुलिस तयशुदा कानून के तहत कार्रवाई को पूरा करेगी। लॉ गेट इलाके में गलत काम किसी भी कीमत पर नहीं होने दिए जाएंगे। पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई को पूरा करेगी और जो भी गलत काम करता पकड़ा जाता है उसके विरूद्व सख्त पुलिस एक्शन हो ऐसा वह बतौर एसएसपी कपूरथला सुनिश्चित करेगीं।

.